
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़(Aligarh) में होने वाले दामाद के साथ भागी महिला (Woman eloped with son-in-law)का मामला अब नए और सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। पहले जहां महिला पर अपने जीजा के साथ फरार होने का आरोप लगाया गया, वहीं अब उसने थाने पहुंचकर अपने ही दामाद पर बंधक(mortgage) बनाकर रखने, मारपीट करने(to assault) और रुपये-जेवर हड़पने जैसे गंभीर आरोप (Serious allegations)लगा दिए हैं। पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।
मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से चली गई थी। कुछ दिनों बाद वह लौटी, लेकिन फिर सहमति से उसके साथ रहने लगी। तब से दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले में रह रहे थे। बीते बुधवार को राहुल ने दादों थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सपना पिछले कई दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी। उसका कहना है कि छह फरवरी को जब वह काम पर गया था, तब गंगीरी क्षेत्र का रहने वाला उसका बहनोई घर आया और सपना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि सपना दो लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हुई है।
इन आरोपों के बीच गुरुवार को सपना खुद दादों थाने पहुंची और पूरी कहानी पलट दी। उसने राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिना शादी के उसके साथ रह रही थी और इस दौरान राहुल ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। वह उसे लघुशंका तक के लिए बाहर नहीं जाने देता था और रोजाना लाठी-डंडों से मारपीट करता था। सपना का दावा है कि वह अपने साथ साढ़े चार लाख रुपये, जेवरात और आधा किलो चांदी लेकर गई थी, जिसे राहुल ने बेच दिया और उसे बर्बाद कर दिया। आधा किलो चांदी अभी भी उसके पास होने की बात उसने कही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक पड़ोसन की मदद से वह किसी तरह वहां से जान बचाकर निकल सकी।
सपना ने राहुल पर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर बेचने तक का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि राहुल पहले भी कई महिलाओं की जिंदगी खराब कर चुका है। हालांकि, जीजा के साथ भागने के आरोपों को उसने सिरे से खारिज किया और कहा कि उसके जीजा गुजरात में गाड़ी चलाते हैं, उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले में एक और भावनात्मक मोड़ तब आया जब सपना मडराक थाने पहुंची और अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। सूचना पर उसका पति भी थाने पहुंचा, लेकिन उसने सपना को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। पति का कहना है कि वह दूसरी शादी कर चुका है और अब सपना को स्वीकार नहीं करेगा।
दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि महिला थाने आई थी, लेकिन अभी तक उसने लिखित शिकायत नहीं दी है। ऐसे में पुलिस आधिकारिक कार्रवाई की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। एक ओर दामाद का दावा है कि महिला रुपये-जेवर लेकर भागी है, तो दूसरी ओर महिला खुद को प्रताड़ना की शिकार बता रही है। सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने रिश्तों की मर्यादा और भरोसे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved