
नई दिल्ली । अमेरिका (America) की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) में 14-15 फरवरी 2026 को आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस (India Conference) में शशि थरूर (Shashi Tharoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जैसे बड़े नामों की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन असली चर्चा में तब आया जब शशि थरूर ने अपनी क्लासिक विटी स्टाइल में एक पोस्ट पर कॉमेंट किया और लिखा But not together, alas! (अफसोस, साथ में नहीं!)। अब उनक पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स के बीच जमकर चर्चा का विषय बन गई।
दरअसल, एक पोस्ट में शशि थरूर और प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ के वक्ताओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस पर थरूर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि But not together, alas! उनके इस पोस्ट से साफ हो गया कि दोनों ने सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया और मंच साझा नहीं किया।
But not together, alas! https://t.co/Pny8BG7MmR
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 15, 2026
शशि थरूर की चुटीली टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि शुक्र है, आयोजकों को आखिरी समय पर अपनी गलती का अहसास हो गया। दूसरे ने मजाक में कहा कि दिल से अभी भी जवान; उम्र तो बस एक संख्या है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि शायद यह पहली बार है जब आपने अपना आकर्षण दिखाने का मौका गंवाया है। निक भाग्यशाली है।
इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘The India We Imagine’ रही। कार्यक्रम का मकसद भारतीय व्यापार, नीतियों, संस्कृति और दक्षिण एशिया की विविधता पर गहन चर्चा करना तथा वैश्विक मंच पर भारत की उभरती भूमिका को रेखांकित करना था। सम्मेलन में शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा Netflix India की ग्लोबल अफेयर्स डायरेक्टर महिमा कौल सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत हैं।
कॉन्फ्रेंस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह आयोजन पूरी तरह छात्रों द्वारा संचालित था और इसमें भारत से जुड़े विविध विषयों पर गहन चर्चाएं हुईं। शशि थरूर ने एक अन्य पोस्ट में सम्मेलन की तारीफ करते हुए कहा कि खचाखच भरी सभा में भारत से संबंधित मुद्दों पर लोगों की गहरी दिलचस्पी देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।
My keynote speech at the @Harvard #IndiaConference, on “The India We Imagine”, went extremely well. More than a thousand attendees listened in rapt attention despite my being in a wheelchair…. pic.twitter.com/WOaqsrnt26
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 15, 2026
उन्होंने कहा कि वहां मौजूद युवाओं में देश के प्रति उत्साह और भविष्य के लिए जुनून बेहद प्रेरणादायक था। साथ ही, उन्होंने छात्र आयोजकों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई भी दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved