img-fluid

नीदरलैंड्स के खिलाफ बुमराह को आराम मिलना अभी दूर, कोटक ने दिया साफ जवाब

February 18, 2026

 

नई दिल्ली। टीम इंडिया(Team India) ने T20 वर्ल्ड कप(T20 World Cup) सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन टीम मैनेजमेंट(team management) बुधवार (18 फरवरी) को होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में भी पूरी ताकत के साथ उतरेगा। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच(batting coach) स‍ितांशु कोटक(Sitanshu Kotak) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) के खेलने को लेकर स्पष्ट कहा कि फिलहाल उन्हें नीदरलैंड्स(Netherlands) के खिलाफ आराम दिए जाने की संभावना नहीं है।

कोटक ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी ऐसा नहीं लगता कि बुमराह को आराम मिलेगा। अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। हमारा लक्ष्य टूर्नामेंट में लय बनाए रखना है।” पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन निर्णायक रहा, जिसमें उन्होंने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के विकेट लेकर टीम इंडिया को 61 रन की बड़ी जीत दिलाई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्पोर्ट्स साइंस टीम लगातार बुमराह के वर्कलोड पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें रोटेट भी किया जा सकता है।


  • युवा ओपनर अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट की समस्या के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे और नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान मैच में उन्होंने वापसी की, लेकिन पहले ही ओवर में आउट हो गए। कोटक ने उनका बचाव करते हुए कहा, “अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं थे। हम उनके प्रदर्शन का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करेंगे। वह अपने प्लान को लेकर क्लियर हैं।”

    विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की भी कोटक ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “ईशान का आत्मविश्वास बचपन से ही उनकी ताकत रहा है और यही मानसिकता टी20 क्रिकेट में उन्हें अलग बनाती है। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अर्धशतकीय पारी जीत की नींव साबित हुई।”

    कोटक ने नीदरलैंड्स को हल्के में नहीं लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा, “इस टूर्नामेंट में लगातार उलटफेर देखने को मिले हैं। कोई भी मैच आसान नहीं है। हर टीम किसी को भी हरा सकती है। इसलिए हर मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है।”

    टीम इंडिया बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला खेलेगी। बुमराह, ईशान किशन और टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे।

    Share:

  • “कर्ज़ में डूबा निगम, फिर क्यों खुद रहीं सड़कें?” चौपाल में महिला के सवाल पर गूंज उठीं तालियां

    Wed Feb 18 , 2026
    इंदौर। वार्ड 84 की “संकल्प से समाधान जनता चौपाल” (Resolution to Solution Janta Chaupal) में उस वक्त माहौल बदल गया, जब एक महिला (Women) ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) के सामने तीखा सवाल दाग दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब नगर निगम (Municipal Council) कर्ज़ में डूबा है, तो फिर बार-बार सड़कों (Road) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved