
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में अब लीग मुकाबले लगभग खत्म हो चुके हैं. आज (20 सितंबर) ओमान (Oman) और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी लीग मुकाबला है.
लेकिन इस मुकाबले का कोई महत्व नहीं हैं. क्योंकि ये दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हैं. वहीं सुपर-8 की टॉप 8 टीमें तय हो चुकी है. ये 8 टीमें 4-4 के ग्रुप में बांटी गईं हैं, जो एक-दूसरे से 3-3 मुकाबले खेलेंगी.
सुपर-8 के ग्रुप 1 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका हैं. वहीं ग्रुप 2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड हैं. अब सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप में दो चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अब कब हो सकती है. सुपर-8 में तो दोनों देश एक-दूसरे से नहीं खेलेंगे, क्योंकि यहां दोनों अलग-अलग ग्रुप में हैं.
पहला सवाल: क्या भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे?
दूसरा सवाल: क्या दोनों पड़ोसी भारत- पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में मुलाकात हो सकती है?
पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च 2026 (कोलंबो या कोलकाता)
दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च 2026 (मुंबई)
कैसे होगा भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल?
जवाब: दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से टॉप-2 में आ जाएं (यानी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करें)
और एक टीम अपने ग्रुप में टॉप हो और अन्य दूसरे पोजीशन पर हो.
ऐसे में क्रॉस-ओवर मैच में भारत vs पाकिस्तान सेमीफाइनल में हो सकता है. खासकर अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है तो उनका सेमीफाइनल कोलंबो में होगा.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत vs पाकिस्तान होगा?
जवाब: ये भी संभव है, कैसे तो वो समझ लें….
फाइनल: 8 मार्च 2026 (अहमदाबाद या कोलंबो)
अगर: दोनों टीमें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंच जाएं
तो भारत vs पाकिस्तान फाइनल में हो सकता है. अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल कोलंबो में होगा, वरना अहमदाबाद में यह तय है.
अभी 21 फरवरी से सुपर 8 की रेस शुरू है. जहां दोनों टीमों को पहले सेमीफाइनल तक पहुंचना होगा, क्योंकि फैन्स भारत vs पाकिस्तान की एक और भिड़ंत तो चाहते ही हैं.
सुपर-8 के ग्रुप में कैसे बंटी हैं टीमें
ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका
ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
सुपर-8 में भारत और पाकिस्तान के कब-कब हैं मैच?
ग्रुप 1 का पूरा शेड्यूल
22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे)
23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज ( वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे)
26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद,दोपहर 3 बजे)
26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे (एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 7 बजे)
1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर 3 बजे)
1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे)
ग्रुप 2 का पूरा शेड्यूल
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे)
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)
25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved