img-fluid

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 155 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

February 24, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-121 को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लाना पड़ा. उड़ान के दौरान इंजन में समस्या आने की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी.

सुबह करीब 6:35 बजे फ्लाइट के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाने का फैसला किया. स्पाइसजेट का यह विमान बोइंग 737 था. इसमें कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. एयर रिटर्न के बाद सुबह करीब 6:45 बजे रनवे 28 पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.


  • लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया था. सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम पहले से कर लिए गए थे. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. एयरलाइन के अनुसार, विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. प्रभावित यात्रियों के लिए दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है.

    Share:

  • दलित कपल को मंदिर से निकाला, अपशब्द कहे; SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

    Tue Feb 24 , 2026
    तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तूरुवेकेरे तालुक के गोनी गांव स्थित अरसम्‍मा मंदिर में कथित जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक नवविवाहित दलित दंपति को मंदिर परिसर से अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है. पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved