img-fluid

24 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

February 24, 2026

1. झारखंड : रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत

झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में सिमरिया के पास सोमवार शाम को रांची से दिल्ली ( Ranchi-Delhi) जाते समय एयर एम्बुलेंस (air ambulance) के क्रैश होने का मामला सामने आया था. मामले में आए नए अपडेट में पता चला है कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है. यह क्रैश रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के एयरक्राफ्ट के रांची एयरपोर्ट से शाम 7.11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ. चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने  बताया, “एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की क्रैश में मौत हो गई. प्लेन रांची से दिल्ली जा रहा था.” उन्होंने कहा, “एयरक्राफ्ट शाम करीब 7.30 बजे गायब हो गया था. यह सिमरिया के बरियातू पंचायत इलाके में क्रैश हुआ.”

अमेरिकी (US) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा ट्रंप सरकार (Trump government) के टैरिफ (tariffs) को अवैध बताने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने अभी तक जो 175 अरब डॉलर टैरिफ से वसूले हैं, उन्हें क्या वापस किया जाएगा? अब विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने इस टैरिफ को वापस करने की मांग को लेकर ट्रंप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीनेट के तीन डेमोक्रेट सांसदों ने सरकार से लगभग 175 अरब अमेरिकी डॉलर की टैरिफ आय वापस करने की मांग की है। ओरेगन के सीनेटर रॉन वाइडन, मैसाचुसेट्स के एड मार्की और न्यू हैम्पशायर की जीन शहीन ने सोमवार को एक विधेयक पेश किया। इस विधेयक के तहत अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन को 180 दिनों के भीतर रिफंड जारी करना होगा और लौटाई जाने वाली राशि पर ब्याज भी देना होगा। प्रस्ताव में छोटे व्यवसायों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है और आयातकों, थोक विक्रेताओं तथा बड़ी कंपनियों से अपील की गई है कि वे यह राशि अपने ग्राहकों तक पहुंचाएं।

3. कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा का बड़ा कदम, तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

कनाडा (Canada) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Hussain Rana) की नागरिकता रद्द करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैसला कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) के प्रस्तावित भारत दौरे से ठीक पहले लिया गया है, जिसे दोनों देशों के संबंध सुधारने की दिशा में अहम संकेत माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री Justin Trudeau के कार्यकाल में तनावपूर्ण रहे भारत-कनाडा संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है। नई दिल्ली और ओटावा के बीच पिछले महीनों में कूटनीतिक खटास चर्चा का विषय रही थी।


  • 4. यौन उत्पीड़न मामले में फंसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे इलाहाबाद हाई कोर्ट

    ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्री प्रकाश के जरिए याचिका दाखिल की गई। इस याचिका पर जल्द सुनवाई हो सकती है। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी को पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। कोर्ट के इस आदेश के अनुपालन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    5. आयरन डोम की ढाल में भारत! PM मोदी के दौरे से पहले इजरायल का मेगा ऐलान

    इजरायल (Israel) के लिए हमास, हिज़्बुल्ला और ईरान के खिलाफ जंग में ढाल बने आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम अब भारत को भी मिल सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल की यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अरब डॉलर की रक्षा डील पर मुहर लग सकती है. इन समझौतों में मिसाइल, एआई तकनीक, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हो सकते हैं. इसी बीच इजरायल ने भारत को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक ट्रांसफर करने का बड़ा प्रस्ताव दिया है. यही सिस्टम है जिसका इस्तेमाल इजरायल ने हमास, हिज़्बुल्ला, ईरान और यमन के हूतियों के खिलाफ जंग में सफलतापूर्वक किया है. आयरन डोम की सफलता दर करीब 90 फीसदी बताई जाती है. यह रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ काफी असरदार है. चीन और पाकिस्तान के बढ़ते खतरे के बीच यह सिस्टम भारत के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बन सकता है.

    6. दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 155 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SpiceJet flight) SG-121 को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लाना पड़ा. उड़ान के दौरान इंजन में समस्या आने की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी. सुबह करीब 6:35 बजे फ्लाइट के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाने का फैसला किया. स्पाइसजेट का यह विमान बोइंग 737 था. इसमें कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. एयर रिटर्न के बाद सुबह करीब 6:45 बजे रनवे 28 पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.


  • 7. ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर

    केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) को केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने बताया, ‘जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से इसकी मांग थी कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए. इस मांग को कैबिनेट ने मंजूरी दी है.’ यह कदम राज्य में इस साल होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केरल का नाम बदलने वाले विधेयक को अब राज्य विधानसभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि नए पीएमओ भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 140 करोड़ लोगों के हित में सभी निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया.

    8. राहुल गांधी का सरकार को चैलेंज, किसान महाचौपाल में बोले- दम है तो ट्रेड डील रद्द करके दिखाएं

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के लिए कांग्रेस (Congress) द्वारा आयोजित किसान महाचौपाल (Kisan Mahachaupal) में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित किया. इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने अभी अपनी बात रखी. कांग्रेस द्वारा यह चौपाल भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित की जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कई देशों ने डील को रद्द कर दिया है. मैं नरेंद्र मोदी को चैलेंज करता हूं. दम है, तो डील को रद्द करके दिखाएं. इन पर अमेरिका का दबाव है. ऐप्स्टीन की फाइल्स हैं. अडाणी का केस है. इसलिए यह नहीं कर सकते. आज डेटा सबसे महत्वपूर्ण चीज है.


  • 9. भोपाल में खरगे ने PM मोदी को बताया हिटलर जैसा, कहा- ट्रंप के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं प्रधानमंत्री

    राजधानी भोपाल (Bhopal) में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर जैसा तानाशाही रवैया अपनाने वाला प्रधानमंत्री बताया। खरगे ने कहा कि वे 54 वर्षों से विधायक, सांसद रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।

    10. स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं…राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मंगलवार को कहा कि सभी के लिए सस्ती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुर्मू मुंबई के लोक भवन (Lok Bhavan in Mumbai) में पीडी हिंदुजा अस्पताल की ओर से आयोजित ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ अभियान की शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में प्रतिष्ठा हासिल करेगा। राष्ट्रपति ने निजी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों से कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखें।

    Share:

  • Bezpečnost a zabezpečení na Mostbet CZ pro uživatele

    Tue Feb 24 , 2026
    Bezpečnost a zabezpečení na Mostbet CZ pro uživatele Na platformě Mostbet CZ jsou bezpečnost a zabezpečení uživatelů primárním cílem. Uživatelé mohou očekávat, že jejich osobní údaje a finanční prostředky jsou chráněny pomocí nejmodernějších technologií a praktik, které zajišťují bezpečný herní zážitek. Tento článek se podívá na klíčová bezpečnostní opatření, která Mostbet CZ implementuje, aby zajistil […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved