
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर (Haryanvi dancer)और सिंगर Sapna Choudhary ने रिएलिटी शो( reality showThe 50) में अपने करियर(career) के ऐसे पहलुओं का खुलासा किया जिसने हर किसी को चौंका दिया। सपना ने बताया कि उनके खिलाफ करीब 35 केस दर्ज हैं और देश के कई शहरों में उन्हें परफॉर्म करने से बैन किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि साल 2018 के बाद उनके करियर में बड़ा बदलाव आया और यह बदलाव (Bigg Boss)का हिस्सा बनने के बाद शुरू हुआ।
सपना ने याद किया कि बिग बॉस से पहले उनके शो में हालात अक्सर बेकाबू हो जाते थे। भगदड़ मच जाती थी, कुर्सियां फेंकी जाती थीं और झगड़े आम बात थे। इन्हीं घटनाओं के चलते उनके नाम कई केस दर्ज हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में उनके नाम से शो की अनुमति तक नहीं मिलती।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब सपना ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। वह और उनकी मां दुआ कर रहे थे कि किसी तरह कोई शो मिल जाए। तभी एक रात अचानक फोन आया और बिना ज्यादा सवाल किए उन्होंने शो के लिए हां कर दी।
जब वह वेन्यू पर पहुंचीं तो नजारा देखकर सन्न रह गईं। सामने 25 से 26 टेबल लगी थीं और हर टेबल पर खुलेआम हथियार रखे थे। माहौल ऐसा था जैसे कोई जश्न चल रहा हो लेकिन डर साफ महसूस हो रहा था। वहां करीब 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। सपना ने हिम्मत जुटाई और परफॉर्म करना शुरू किया।
परफॉर्मेंस के दौरान एक व्यक्ति बार बार उनके पास आकर कुछ फुसफुसाने लगा। शोर इतना था कि उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या कह रहा है। उनकी मां ने जब हालात भांपे तो आयोजकों से जाने की अनुमति मांगी, लेकिन जवाब मिला कि डांस अभी बाकी है, पैसे दिए हैं तो परफॉर्म करना होगा।
सपना ने बताया कि वह दोबारा स्टेज पर गईं, लेकिन तभी वही शख्स पीछे से आया और उनके गाल पर किस करके भाग गया। यह उनके लिए बेहद अपमानजनक और डरावना पल था। उन्होंने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी और बैकस्टेज चली गईं। उनकी मां ने गुस्से में कहा कि किसी की बेटी या बहन को बुलाकर ऐसा व्यवहार करना शर्मनाक है।
हालात बिगड़ते देख उनकी मां ने उनका हाथ पकड़ा और बाहर की ओर बढ़ने लगीं। सपना को डर था कि कहीं गोली न चल जाए, लेकिन उनकी मां रुकी नहीं। बिना पीछे देखे वे गेट तक पहुंचीं, कार में बैठीं और वहां से निकल गईं। बाहर निकलते ही उन्होंने राहत की सांस ली।
सपना चौधरी की यह कहानी सिर्फ उनके संघर्ष की नहीं बल्कि उस हिम्मत की भी मिसाल है जो उन्होंने और उनकी मां ने मुश्किल हालात में दिखाई। आज भले ही वह एक बड़ा नाम हों, लेकिन उनके सफर की ये परतें बताती हैं कि सफलता के पीछे कितनी चुनौतियां छिपी होती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved