img-fluid

संभावना सेठ का खुलासा: ‘सलमान ने स्टेज पर कहा था 100% काम दूंगा, बाद में बोले- मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता’

March 13, 2026

मुंबई। अभिनेत्री और डांसर संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा पुराना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार स्टेज पर सलमान खान (Salman Khan) ने उनकी तारीफ करते हुए फिल्म में काम देने का वादा किया था, लेकिन बाद में जब वह उनसे मिलने गईं तो उन्हें अलग जवाब मिला, जिससे वह काफी आहत हुई थीं।

संभावना ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब Bigg Boss 4 शुरू हुआ था, तब पहले तीन सीजन के लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। परफॉर्मेंस के बाद वह एक कोने में बैठी थीं, तभी सलमान खान ने अचानक उनकी तारीफ करते हुए कहा कि इस लड़की ने शानदार प्रदर्शन किया है।


  • संभावना के मुताबिक, इसके बाद अभिनेता Ravi Kishan उन्हें सलमान खान के पास ले गए और उनका परिचय कराया। रवि किशन ने सलमान से कहा कि संभावना भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार हैं और बहुत अच्छा डांस करती हैं। इस पर सलमान खान ने कहा कि उन्होंने अभी उनका डांस देखा है।

    संभावना ने बताया कि उन्होंने उसी मौके पर सलमान से फिल्मों में काम का अनुरोध किया। इस पर सलमान खान ने उन्हें “100%” काम देने की बात कही और अपना पर्सनल नंबर भी दिया। संभावना के अनुसार, उस समय उन्हें लगा कि अब उनके करियर में बड़ा मौका मिल सकता है।

    हालांकि बाद में हालात बदल गए। संभावना ने बताया कि शो के दौरान मेकर्स ने उन्हें फिर से स्टेज पर बुलाकर कहा कि वह वैसा ही बिंदास अंदाज दिखाएं जैसा उन्होंने Bigg Boss 2 में दिखाया था। उन्होंने मेकर्स के कहने पर वैसा ही किया, लेकिन उन्हें लगा कि शायद सलमान खान को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया।

    संभावना के मुताबिक, शो खत्म होने के बाद वह सलमान खान से मिलने गईं। उस समय सलमान उन्हें काफी थके और थोड़ा चिड़चिड़े लगे। उन्होंने सलमान से फिल्मों में काम देने वाली बात याद दिलाई, जिस पर सलमान ने उनसे कहा कि उन्हें थोड़ा वजन कम करना होगा और वह लोगों को प्रमोट नहीं करते।

    संभावना ने कहा कि यह सुनकर उनका दिल टूट गया और वह रोते हुए घर लौटीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह अपने माता-पिता को कोई बड़ी उपलब्धि देकर सरप्राइज देना चाहती थीं, इसलिए इस घटना से वह काफी भावुक हो गई थीं।

    बता दें कि संभावना सेठ Bigg Boss 2 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इस सीजन को Shilpa Shetty ने होस्ट किया था, जबकि Ashutosh Kaushik इस सीजन के विजेता बने थे।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर EC का बड़ा फैसला.... पहली बार रिटर्निंग अफसर तैनात

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहली बार देश के अन्य हिस्सों की तरह 152 चुनाव क्षेत्रों में SDM या उसके बराबर या उससे ऊंचे लेवल के अधिकारियों को को रिटर्निंग ऑफिसर्स (Returning Officers) यानी निर्वाचन अधिकारी के पद पर अपग्रेड कर तैनाती को मंजूरी दी है। चुनाव आयोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved