img-fluid

पश्चिम बंगाल में 13 जिलों के एसपी का तबादला किया चुनाव आयोग ने

March 17, 2026


कोलकाता । चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल में (In West Bengal) 13 जिलों के एसपी का तबादला किया (Transfered SPs of 13 Districts) । आयोग ने साफ किया है कि चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और हिंसा रहित माहौल में कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।


  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया था कि पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों में चुनाव बिना डर, हिंसा और किसी भी तरह के प्रलोभन के कराए जाएंगे। इसी दिशा में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत राज्य के 13 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एससी) का तबादला किया गया है। साथ ही, कई बड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

    नई नियुक्तियों के तहत डॉ. राजेश कुमार सिंह को एडीजी और आईजीपी, साउथ बंगाल रीजन बनाया गया है। के. लयरामन को एडीजी और आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार यादव को चंदननगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

    इसके अलावा चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, पुष्पा को बारासात, जसप्रीत सिंह को कूचबिहार, सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम, राकेश सिंह को इस्लामपुर, कुमार सनी राय को हुगली ग्रामीण, इशानी पॉल को डायमंड हार्बर, सचिन को मुर्शिदाबाद, अलकनंदा भौवाल को बसीरहाट, अनुपम सिंह को मालदा, अंशुमान साहा को पूर्व मेदिनीपुर, सुरिंदर सिंह को जंगीपुर, और पापिया सुल्ताना को पश्चिम मेदिनीपुर में एसपी के तौर पर तैनात किया गया है।

    आयोग ने निर्देश दिया है कि इन सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और 18 मार्च सुबह 11 बजे तक जॉइनिंग की रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधित पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले चिंताजनक - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    Tue Mar 17 , 2026
    कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले (Transfer of IAS-IPS Officers in West Bengal) चिंताजनक हैं (Is Worrying) । उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर यह चिंता जताई । मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved