img-fluid

उधार मांगने गया तो पेट्रोल से युवक को नहलाया, जिंदा जलाकर मार डाला

March 25, 2026

माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम धनौली गांव में हुई.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के टेक की झोंपड़ी निवासी 28 वर्षीय लोकेश मीणा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि लोकेश गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे तत्काल सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोकेश ने अपनी मौत से पहले दिए गए बयान में चार लोगों पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, युवक ने बयान में बताया कि वह धनौली गांव में एक शख्स को सात लाख रुपये उधार दे चुका था. लंबे समय से पैसे वापस नहीं मिल रहे थे, जिसके चलते वह सोमवार शाम को अपने रुपये लेने उनके घर पहुंचा था.


  • आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक रूप ले बैठा. युवक के अनुसार, पिता, भाई और परिवार की महिलाओं ने मिलकर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसे लोकेश किसी तरह बचाया गया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी.

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. फिलहाल मृतक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद का मुख्य कारण उधार के पैसे थे, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • खाड़ी में अलग-थलग पड़ता ईरान, लेबनान ने राजदूत को निकाला; तीसरा देश बना

    Wed Mar 25 , 2026
    तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच लेबनान ने ईरान के राजदूत मोहम्मद रेजा शीबानी (Mohammad Reza Sheibani) को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (Persona non grata) घोषित कर 29 मार्च तक देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। इस कदम को क्षेत्रीय स्तर पर ईरान के बढ़ते अलगाव के संकेत के तौर पर देखा जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved