img-fluid

आशा भोसले ने तब्बू को तोहफे में दिया गिटार, एक्ट्रेस ने किया ये वादा

April 07, 2026

डेस्क। मशहूर एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। इस बीच तब्बू अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसमें वे अपना गिफ्ट फ्लॉन्ट करती दिखी हैं, जो उन्हें दिग्गज गायिका आशा भोसले ने जन्मदिन के मौके पर दिया था। इसके साथ तब्बू ने एक नोट भी लिखा है।

तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। कुछ प्यारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे और आशा भोसले दिख रही हैं। तब्बू के हाथों में गिटार है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘मुझे अपने सबसे यादगार दिनों के बारे में बताइए, मुझे उन पलों के बारे में बताइए जिन्हें आप कभी नहीं भूलेंगे। मुझे बताइए कि आपके दिल को सबसे ज्यादा क्या छू जाता है? मुझे अपनी सबसे कीमती चीजों के बारे में बताइए’।


  • तब्बू ने आगे लिखा है, ‘नवंबर में मेरा जन्मदिन था और तभी मेरे दरवाजे से होते हुए यह खूबसूरत चीज, यह गिटार मिला। यह तोहफा आशाजी ने मुझे दिया। मैं इस गिफ्ट को पाकर जितना एहसानमंदी महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। आशाजी, मैं आपसे जितना कह सकती हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार और आपकी तारीफ करती हूं। आपके गानों के जरिए हमने प्यार और तड़प, दर्द और जुनून महसूस किया। मैं इसे जिंदगी भर संभालकर रखूंगी। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही किसी दिन मैं इसी गिटार पर आपके गाने आपको सुना पाऊंगी’।

    बात करें तब्बू की फिल्म ‘भूत बंगला’ की तो इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share:

  • तारक मेहता की... 'दयाबेन' दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन

    Tue Apr 7 , 2026
    नई दिल्ली. सबके चहेती दिशा वकानी (Disha Vakani) (तारक मेहता शो की दयाबेन) पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उनके पिता भीम वकानी (Bhim Vakani) का निधन (Passes Away) हो गया है. हमेशा हंसने-हंसाने और खिलखिलाने वाली दिशा पिता के जाने पर गमगीन हैं. उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. फैंस ने लेजेंडरी थियेटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved