
डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (AITC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 8 अप्रैल 2026 को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बातें कहीं, जो बंगाल चुनावों को लेकर बेहद अहम ही है. ममता बनर्जी ने कहा कि वह पूरे 365 दिन यहीं रहती हैं और यह उनकी कर्मभूमि है. उन्होंने भवानीपुर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी 294 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की. उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि तृणमूल कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी और बीजेपी अपने मिशन में फेल होगी.
ममता बनर्जी ने कहा कि 27 लाख से अधिक ऐसे वोटर हैं जो विचाराधीन (Under Adjudication) हैं और अभी तक उनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़े गए हैं. उनका मानना है कि इन लोगों को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने बताया, “सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि विचाराधीन लोग असली वोटर हैं. जिन लोगों के नाम अभी भी नहीं जुड़ पाए हैं, वे ट्रिब्यूनल में अपील करेंगे. प्रक्रिया को रोककर रखने का क्या फायदा? हम जरूरी कदम उठाएंगे.” ममता बनर्जी ने साफ किया कि उनकी पार्टी इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है और वोटरों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved