
कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि हम बंगाल को जीतेंगे (We will win Bengal) और दिल्ली से भाजपा सरकार को हटा देंगे (Remove the BJP Government from Delhi) ।
बांकुरा जिले के ओंडा में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “हम बंगाल को जीतेंगे और दिल्ली से भाजपा सरकार को हटा देंगे। यही हमारा संकल्प है। बंगाली नववर्ष आने वाला है। बैशाख के पहले दिन, हम भाजपा को विदा करने का संकल्प लेंगे।” इस दौरान सीएम ममता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “हमने 1 करोड़ 30 लाख पक्के मकान बनाए हैं। इस बार हमारा संकल्प है कि भविष्य में, जितने भी कच्चे मकान हैं, उन सभी को हम पक्का बनाएंगे ताकि लोगों को रहने के लिए एक आसरा मिल सके। पानी के नल सभी घरों तक पहुंचेंगे। वे (भाजपा) चाहे कितना भी प्रचार कर लें और झूठ बोल लें, हमारी उपलब्धियां लोगों के सामने हैं।”
टीएमसी प्रमुख ने यह भी कहा कि भाजपा चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहती है। उन्होंने कहा कि हम जब भी कोई वादा करते हैं, तो उसे निभाते हैं। और वे धोखा देते हैं। वे चुनावों से पहले हर जगह जाते हैं और पैसे देने का वादा करते हैं। लेकिन चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद, वे कहीं नजर नहीं आते।”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “दिल्ली में चुनावों से पहले, उन्होंने (भाजपा) कहा था कि वे हर महिला को 3 हजार रुपए देंगे। उन्होंने अभी तक एक भी रुपया नहीं दिया है। वे बिहार में झूठ बोल रहे हैं। वे झूठ बोलकर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे उनके बैंक खातों में 8 हजार रुपए देंगे। उन्होंने चुनावों से पहले इसका वादा किया था। अगले ही दिन उन्होंने बुलडोजर चला दिया। उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है। बहुत से लोग अपना नाम कमाने के लिए बिहार गए थे। अब उन्हें समझ आ रहा है। महिलाएं कह रही हैं, हमें पैसे दो।”
कुछ दिन पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल आए थे और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ जारी की थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली से भाजपा की इस ‘चार्जशीट’ पर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा, “वे फिर से तृणमूल के खिलाफ चार्जशीट जारी कर रहे हैं। हमारी चार्जशीट आपके खिलाफ है। आपने देश को सताया है। आपने देश के संविधान को नष्ट कर दिया है। आपने माताओं, भाइयों और बहनों को सताया है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved