img-fluid

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

April 14, 2026

डेस्क। संजू सैमसन का तहलका जारी है। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले संजू का लोहा अब आईसीसी ने भी माना है। आईसीसी ने संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है। ये उन्हें ये अवार्ड मार्च महीने के लिए दिया गया है, जिसमें संजू सैमसन ने बैक टू बैक तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके साथ ही संजू ने एक नया इतिहास रचा है और नया अध्याय लिखने का भी काम किया है।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को मार्च के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। जब टी20 विश्व कप शुरू हुआ था, तब संजू सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा संजू की जरूरत महसूस हुई। वे ओपनिंग के लिए उतरे, लेकिन पहली कुछ पारियों में वे प्रभावित नहीं कर पाए। लेकिन जैसे ही एक मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट मैच शुरू हुआ, संजू सैमसन ने धमाका करना शुरू कर दिया।


  • वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि वे तीन रन से अपने शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में संजू ने 89 रन की शानदार पारी खेली। भारत और न्यूजीलैंड के ​बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया तो वहां संजू ने 89 रन की पारी खेली।

    केवल मार्च के महीने में ही संजू सैमसन ने तीन T20I मैच खेलकर 137.50 के जबरदस्त औसत और 199.27 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए। संजू सैमसन ने बैक टू बैक दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया। साथ ही आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी जबरदस्त उड़ान भरी और सीधे टॉप 20 में आ पहुंचे। संजू सैमसन को पहली बार आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है।

    संजू सैमसन ने इस अवार्ड को जीतने के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। आईसीसी का ये बड़ा अवार्ड हासिल करने वाले संजू सैमसन केरल के पहले और अकेले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बहुत सारे ​भारतीय खिलाड़ी इस अवार्ड को जीत चुके हैं, लेकिन केरल को पहली बार ये उपलब्धि हासिल हुई है। इसके साथ ही संजू ने केरल के लिए क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।

    Share:

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हो गया उद्घाटन, PM मोदी ने किया लोकार्पण

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन कर दिया। इसी के साथ दोनों शहरों के बीच 6 घंटे का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे का रह गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से देहरादून आने-जाने में काफी सहूलियत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved