img-fluid

तुर्की के एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 16 लोग हुए घायल

April 14, 2026

डेस्क। दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। स्कूल में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संदिग्ध एक लंबी नली वाला हथियार लेकर हाई स्कूल के अहाते में घुसा और फिर अंधाधुंध फायरिंग की।

हमलावर छात्र की उम्र 18 साल बताई जा रही है और उसके पास एक शॉटगन थी। उसने सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक में स्थित एक वोकेशनल हाई स्कूल में गोलीबारी की और फिर इमारत के अंदर छिप गया। गवर्नर हसन सिल्डक ने बताया कि बाद में उसने उसी शॉटगन से खुद को गोली मार ली।


  • सिल्डक ने बताया कि इस हमले में 10 छात्र, 4 शिक्षक, कैंटीन का एक कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।गवर्नर ने बताया कि ज्यादातर घायलों का इलाज सिवेरेक में ही चल रहा था, लेकिन घायल शिक्षकों और छात्रों में से 5 को प्रांतीय राजधानी के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में शामिल एक शिक्षक की हालत गंभीर है। हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। तुर्की में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। NTV ने बताया कि जब हमलावर ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया, तो पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट्स को तैनात किया गया और इस दौरान स्कूल के सभी कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हमले के दौरान दर्जनों छात्र स्कूल से भागकर गेट की तरफ और फिर सड़क पर आते हुए दिखाई दिए।

    Share:

  • दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद बवाल, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

    Tue Apr 14 , 2026
    दुर्गापुर। दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के समाप्त होते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया। बांकुड़ा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी से शुरू होकर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति तेजी से बिगड़ गई और दोनों पक्षों के कम से कम दो कार्यकर्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved