img-fluid

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, ISI के ड्रोन से लाए गए हथियारों का जखीरा बरामद

April 29, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाए गए अत्याधुनिक हथियारों के बड़े जखीरे को जब्त कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम ने इस कार्रवाई में जिगाना, ग्लोक और PX पिस्टल समेत कुल 23 अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं।


  • पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से कई सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई इस हथियारों की खेप एंटी-सोशल एलिमेंट्स और कुख्यात गैंगस्टरों को सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी।

    इसके अलावा, स्पेशल सेल ने बिहार के मुंगेर में बनाए जा रहे देशी हथियारों और उनके पुर्जों को भी बरामद किया है। यह कार्रवाई दिल्ली-NCR समेत आसपास के राज्यों में संगठित अपराध और संभावित आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ने में दिल्ली पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    पुलिस आगे की जांच में पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इस कामयाबी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है।

    Share:

  • ईरान युद्ध: पुतिन के लिए जान हथेली पर रखकर लड़ रहे नॉर्थ कोरिया के जवान....

    Wed Apr 29 , 2026
    सियोल। उत्तर कोरिया (North Korea) के सैनिक रूस (Russia) के साथ मिलकर यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) में लड़ रहे हैं। सही मायने में कहा जाए तो वे पुतिन के लिए जान हथेली पर रखकर जंग के मैदान में उतरे हैं। बताया जाता है कि वे दुश्मन के हाथों बंदी बनने की स्थिति में फंसते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved