img-fluid

पूरी तरह से चरमरा गई है हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

May 04, 2026


चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था (Administrative System in Haryana) पूरी तरह से चरमरा गई है (Has completely Collapsed) ।


  • हाल ही में सामने आई घटनाओं और समाचार रिपोर्टों का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरों में फैली गंदगी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़को पर कूड़े के ढेर लगना, बीमारियों का खतरा बढ़ना और नागरिकों का जीवन प्रभावित होना दर्शाता है कि सरकार शहरी प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, जो किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि दमकल विभाग और नगर निकायों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार है और उन्हें पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर सरकार केवल हालात बिगड़ने का इंतजार कर रही है, जो बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारियों की लंबी हड़ताल, फायर सिस्टम की विफलता और लापरवाही के चलते एक युवती की मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह घटना केवल एक हादसा नहीं बल्कि प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। जब आपातकालीन सेवाएं ही ठप पड़ जाएं, तो यह सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

    सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि आपातकालीन सेवाओं को तुरंत प्रभाव से सुचारू किया जाए, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाए, शहरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं। कुमारी सैलजा कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही हालात नहीं संभाले, तो प्रदेश में स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। सांसद ने कहा कि हरियाणा की जनता सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित जीवन की हकदार है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों ने उसे संकट में डाल दिया है।

    Share:

  • प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को जिलाधिकारी 24 घंटे में दिलवाएं मुआवजा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Mon May 4 , 2026
    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को (To those affected by Natural Calamities) जिलाधिकारी 24 घंटे में मुआवजा दिलवाएं (District Magistrates should provide Compensation within 24 Hours) । सीएम योगी ने लखनऊ समेत प्रदेश के कई जनपदों में हुई आंधी-बारिश व विपरीत मौसम की स्थितियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved