img-fluid

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद में आया नया मोड़, SC में नई याचिका दायर

May 12, 2026

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर बहुत टाइम से विवाद चल रहा है. इस मामले में आए दिनों नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं और ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़ आया है. संजय कपूर की मां रानी कपूर सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं और एक नई याचिका दायर की है. रानी कपूर ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड मीटिंग और ट्रस्ट के हस्तक्षेप पर रोक की मांग की है.

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर परिवार संपत्ति विवाद मामले में उनकी मां रानी कपूर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और नई अर्जी दायर की. उन्होंने प्रिया सचदेव पर ट्रस्ट में दखल का आरोप लगाया और 18 मई को होने जा रही बोर्ड मीटिंग पर रोक की मांग की. रानी कपूर की नई अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 14 मई को सुनवाई करेगा.


  • रानी कपूर ने अर्जी में उन्होंने मांग की है कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और कुछ अन्य प्रतिवादियों को 7 मई को कोर्ट की तरफ से शुरू की गई मध्यस्थता प्रक्रिया पूरी होने तक, आरके फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में दखल देने से रोका जाए. इस याचिका में रघुवंशी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 8 मई को जारी नोटिस और 18 मई को निर्धारित कंपनी की बोर्ड बैठक पर भी रोक लगाने की मांग की गई, जिसके पास विवादित पारिवारिक संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है.

    रानी कपूर की ओर से पेश वकील ने मंगलवार, 12 मई को सुप्रीम कोर्ट से सामने ये मामला रखा और कहा कि बैठक का उद्देश्य बोर्ड में अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति करना है. जस्टिस जेबी परदीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि नई अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कहा कि हम एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं जहां महाभारत बहुत छोटी लगेगी, हम इस पर गौर करेंगे.

    Share:

  • विनेश फोगाट के समर्थन में उतरीं साक्षी मलिक, WFI से की ये मांग

    Tue May 12 , 2026
    डेस्क: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ चल रहे विनेश फोगाट की तकरार में अब साक्षी मलिक भी कूद पड़ी हैं. अपने दांव-पेंच से भारत के लिए ओलंपिक का ब्रॉन्ज लाने वाली रेसलर साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि विनेश को ट्रायल देने दिया जाना चाहिए. इससे पहले रेसलिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved