img-fluid

पश्चिम एशिया संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन आएंगे भारत, BRICS समिट में होंगे शामिल

May 19, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) 12 और 13 सिंतबर को नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास के एक बयान के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने वाले हैं।


  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पुतिन
    क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने पुष्टि की कि पुतिन नई दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों और ब्रिक्स समूह के भीतर बढ़ते सहयोग के बीच यह एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जुड़ाव है।

    दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने की पुष्टि
    दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पुतिन के कार्यक्रम और द्विपक्षीय बैठकों से जुड़ी और जानकारियों का अभी इंतजार है।

    Share:

  • टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों को मिली एंट्री

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग की धूम मची हुई है। IPL 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया मैदान में होगी। भारतीय टीम जून में टेस्ट और ODI सीरीज खेलती नजर आएगी, जिसके लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved