img-fluid

बॉलीवुड: ‘वेलकम टू द जंगल’ में भोजपुरी एक्टर के रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह ने निभाई तैयारी में मदद

May 25, 2026

 

 

नई दिल्ली(New Delhi)। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म(making headlines) ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle)को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह इस बार एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं, जहां वह एक भोजपुरी एक्टर (Bhojpuri actor)का किरदार निभाते दिखेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस किरदार को रियलिस्टिक बनाने के लिए भोजपुरी भाषा(Bhojpuri language) और स्टाइल पर खास काम किया है। बताया जा रहा है कि इस तैयारी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह(Bhojpuri actress Akshara Singh) ने उनकी मदद की, जिससे वह किरदार (character)की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्षय ने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर बोलने के अंदाज तक में बदलाव किया है ताकि किरदार पूरी तरह से असरदार लगे। फिल्म में उनका कॉमिक और एनर्जी से भरपूर अवतार दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ चौंका भी सकता है।

फिल्म के एक गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार भोजपुरी आइटम बॉय के रूप में भी नजर आएंगे, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि यह गाना फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाएगा।

 


  • ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजट लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।फिल्म के टीजर को पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है और अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है

    Share:

  • कंगना रनौत का ट्रोलर्स पर वार: ऐश्वर्या राय को लेकर दिया सख्त जवाब

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्ली।कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival)2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)एक बार फिर अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक्स (glamorous and elegant looks)को लेकर चर्चा में आ गई हैं। रेड कार्पेट पर उनके अलग-अलग फैशन एक्सपेरिमेंट्स को जहां एक तरफ खूब सराहा गया, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved