img-fluid

जब कपिल देव ने खरीदा ‘चोरी का जैकेट’, पुलिस के डर से भागते हुए पहुंचे होटल

May 25, 2026

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने दिल्ली में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान अपने जीवन से जुड़ा एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा साझा किया। यह किस्सा उस समय का है जब वह अपने दोस्त और पूर्व नौसेना अधिकारी हरविंदर सिंह सिक्का के साथ लंदन गए थे।

कपिल देव ने बताया कि लंदन की सड़क पर एक व्यक्ति उनसे मिला और उसने 50 पाउंड की मदद मांगी। बदले में वह अपने पास मौजूद दो लेदर जैकेट देने की पेशकश करने लगा। कपिल को शुरुआत से ही शक था कि जैकेट चोरी के हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार हरविंदर सिंह सिक्का को इशारे से मना कर रहे थे, लेकिन सिक्का उस व्यक्ति की मदद करना चाहते थे। आखिरकार दोनों ने 50 पाउंड देकर जैकेट खरीद लिया।


  • कपिल देव ने हंसते हुए बताया कि जैकेट खरीदने के बाद सिक्का काफी खुश थे और बार-बार कह रहे थे कि “जैकेट सच में असली लेदर का है।” लेकिन दूसरी तरफ कपिल लगातार डरे हुए थे। उन्हें लग रहा था कि कहीं पुलिस उन्हें पकड़ न ले। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पूरे रास्ते सिर्फ यही बोलते रहे कि “जल्दी होटल पहुंचो।” दोनों डरते-डरते होटल पहुंचे क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा था। कपिल देव ने यह किस्सा नई दिल्ली में हरविंदर सिंह सिक्का की नई स्पाई थ्रिलर किताब ‘द चाबी मास्टर’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान सुनाया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, फिल्म निर्देशक बोनी कपूर, लेखक शिव खेड़ा और जय मदान समेत कई लोग मौजूद रहे।

    इस दौरान कपिल देव ने बच्चों की रीलबाजी पर चिंता जताई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत सी अच्छी पुस्तकें आ रहीं हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी पढ़ना भूल चुकी है। युवा रीलबाजी के चक्कर में पड़ी हुई है। पैरेंट्स को इन्हें किताबों के लिए प्रेरित करना चाहिए।

    Share:

  • ट्रंप डील पर बनाते रहे सस्पेंस, ईरान ने कर दिया खुल्लम खुल्ला ऐलान- होर्मुज में नहीं वसूलेंगे टोल

    Mon May 25 , 2026
    डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और समझौते को लेकर चल रही बातचीत की खबरों के बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई का बड़ा बयान सामने आया है. सोमवार (25 मई) को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कह दिया कि होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में आता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved