img-fluid

जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है केंद्र सरकार – कांग्रेस नेता राहुल गांधी

May 25, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है (Is continuously burdening Public’s Pockets) ।


  • राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा, “महंगाई वाले मोदी ने फिर हमला किया। वे पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं, ताकि आपकी जेब से चुपचाप पैसे निकलते रहें।”

    उन्होंने दावा किया कि वह पिछले कई महीनों से देश में आने वाले “आर्थिक तूफान” को लेकर चेतावनी देते रहे हैं, लेकिन सरकार चुनावी राजनीति में व्यस्त रही। राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी हमेशा की तरह चुनावों में व्यस्त थे और जैसे ही चुनाव खत्म हुए, पेट्रोल-डीजल पर 8 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई।”

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रह सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल देती है। राहुल गांधी ने कहा, “महंगाई वाले मोदी का बस यही काम है—चुनाव के दौरान वादे और बाकी समय जनता की जेब पर हमला।”

    Share:

  • लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Mon May 25 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) लगातार महंगाई बढ़ाकर (By continuously increasing Inflation) आम जनता की कमर तोड़ रही है (Is breaking the back of Common Man) । पिछले 11 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved