
नई दिल्ली: अमेरिका (America) ईरान (Iran) की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने को तैयार हो गया है. इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने का रास्ता साफ हो गया है. अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करेगा, बदले में ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोल देगा. ये दावा ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने किया. ईरान के सरकारी टीवी का कहना है कि उसके पास अमेरिका के साथ MOU के लिए शुरुआती, गैर-आधिकारिक रूपरेखा का एक मसौदा मौजूद है.
ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि तेहरान को अमेरिका के साथ अपने संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक (MOU) के शुरुआती अनौपचारिक मसौदे की एक प्रति मिल गई है. इस मसौदे के तहत ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज स्ट्रेट से कमर्शियल जहाजों की आवाजाही को युद्ध के पहले के स्तर पर बहाल कर देगा, जबकि अमेरिका ईरान के आसपास के क्षेत्र से अपनी सैन्य टुकड़ियों को हटा लेगा और नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त कर देगा.
सरकारी टीवी ने बताया कि इस मसौदे में युद्धपोतों की तैनाती में बदलाव शामिल नहीं है. इसके अलावा ईरान द्वारा ओमान के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के मैनेजमेंट का मुद्दा ऐसा है जिस पर सहमति नहीं बन पाई है. मसौदा यह भी कहता है कि बिना ठोस सत्यापन के तेहरान कोई कदम नहीं उठाएगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved