img-fluid

DK शिवकुमार को CM की कुर्सी तक ले जाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल

May 28, 2026

नई दिल्ली: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से चल रही कलह अब खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में कहा कि राहुल गांधी जो कहेंगे, मैं वही करूंगा. उन्होंने अपनी कैबिनेट के सभी सहयोगियों का आभार जताया. सूत्रों से पता चला है कि प्रियंका गांधी पार्टी नेतृत्व से कहती आ रही थीं कि पार्टी को उन लोगों का साथ देना चाहिए जो सबसे कठिन समय में भी पार्टी के साथ खड़े रहते हैं.


  • कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी नेतृत्व से साफतौर पर कहा था कि जो नेता एजेंसियों के दबाव में आकर भी पार्टी नहीं छोड़ते. पार्टी को भी उनके मुश्किल समय में उनके साथ होना चाहिए. उन्होंने सलाह दी थी कि ऐसे समर्पित नेताओं का समर्थन करना चाहिए. प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में थे. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (सिद्धरामैया और डीके शिवकुमार) से संयुक्त और अलग-अलग बैठकें कर पार्टी एकता बनाए रखने की अपील की थी.

    Share:

  • गुलमोहर कॉम्प्लेक्स में विस्थापितों को बसाने का पुरजोर विरोध, रहवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Thu May 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा गुलमोहर कॉम्प्लेक्स में विस्थापितों को बसाने के निर्णय के खिलाफ स्थानीय रहवासियों अध्यक्ष रौनक राय ने बताय ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार और मंगलवार को भारी संख्या में रहवासियों ने आईडीए कार्यालय और जनसुनवाई में पहुंचकर सीईओ परिक्षित झाडे व संभागायुक्त सुदामा खाडे को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों का कहना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved