img-fluid

CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया टाली, अब 1 जून से खुलेगा पोर्टल

May 29, 2026

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए बड़ी जानकारी जारी की है. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए लॉन्च होने वाला ऑनलाइन पोर्टल फिलहाल होल्ड कर दिया है. पहले ये पोर्टल 29 मई 2026 से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा.

CBSE के मुताबिक, वेबसाइट और पोर्टल को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि छात्रों को अप्लाई करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. बोर्ड ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन आने की उम्मीद है, इसीलिए सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है.


  • क्यों लिया ये फैसला?
    इस साल CBSE ने पहली बार डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इसी सिस्टम को लेकर कई छात्रों और अभिभावकों ने सवाल भी उठाए थे. कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी और तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी. इसके बाद शिक्षा मंत्रालय और CBSE ने मामले की समीक्षा की. बोर्ड ने साफ किया है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल कम से कम दो दिन तक खुला रहेगा, ताकि छात्र आसानी से आवेदन कर सकें. जिन छात्रों ने पहले से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मांगी थी, उन्हें डिजिटल माध्यम से कॉपियां मुहैया कराई जा रही हैं.

    कैसे करें अप्लाई?
    CBSE के आंकड़ों के मुताबिक, लाखों छात्रों ने स्कैन कॉपी के लिए अप्लाई किया था. बोर्ड ने बताया कि ज्यादातर कॉपियां छात्रों को मुहैया करा दी गई हैं और बाकी आवेदन भी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे. री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के तहत छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच, टोटलिंग की वेरिफिकेशन और खास सवालों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि अगर उन्हें कोई सवाल पूछना हो तो वो सीबीएसई टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800 11 8004 पर संपर्क करें या resultcbse2026@cbseshiksha.in पर ईमेल भेजें.

    Share:

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तारीफ की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने

    Fri May 29 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तारीफ की (Praised Karnataka Chief Minister Siddaramaiah) । खड़गे ने एक्स पर सिद्धारमैया के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, “सिद्धारमैया का सार्वजनिक जीवन गरिमा, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का सर्वथा उदाहरण रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved