img-fluid

गोवा के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने

May 30, 2026


गोवा । मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Mallikarjun Khadge, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) ने गोवा के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं (Greet the people of Goa on Statehood Day) ।


  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गोवा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अतुलनीय प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत भावना से समृद्ध गोवा, संस्कृति, सद्भाव और प्रगति का एक चमकता प्रतीक बना हुआ है। 1987 के इस ऐतिहासिक दिन पर, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में, गोवा ने गर्व के साथ भारत गणराज्य में राज्य का दर्जा प्राप्त किया था। गोवा के लिए निरंतर शांति, समृद्धि और एक उज्ज्वल भविष्य की कामना।”

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “गोवा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। गोवा सचमुच भारत की सबसे अनमोल भूमियों में से एक है, जो अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास, समृद्धि और सफलता की कामना करता हूं।”

    वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, “गोवा के जीवंत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! कामना है कि यह राज्य शांति, समृद्धि और हर गोवावासी के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति करता रहे।”

    गोवा कांग्रेस के प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने लिखा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम राज्य की शाश्वत सांस्कृतिक समृद्धि और उसकी सुदृढ़ लोकतांत्रिक विरासत का उत्सव मनाते हैं। कांग्रेस परिवार गोवा के जुझारू लोगों को गहरे सम्मान के साथ बधाई देता है।”

    वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने राज्य को भ्रष्टाचार और अनियंत्रित व्यवसायीकरण से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “गोवा संस्कृति, पहचान, विरासत और यहां के लोगों की भावना है। इस ‘गोवा राज्य दिवस’ पर, आइए हम गोवा को भ्रष्टाचार, अनियंत्रित व्यवसायीकरण और उस राजनीति से बचाएं जो हमारे भविष्य को टुकड़ों-टुकड़ों में बेच रही है। गोवा वहां रहने वाली जनता का है, न कि किसी ताकतवर लॉबी का!” केजरीवाल ने आगे कहा कि गोवा राज्य दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने और शासन को व्यवसाय बनाने वालों को हराने का संकल्प लेना चाहिए।

    Share:

  • लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

    Sat May 30 , 2026
    लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण किया (Inaugurated ‘Naval Shaurya Vatika’ in Lucknow) । भारतीय सेनाओं के बढ़ते गौरव, स्वदेशी रक्षा क्षमता और हालिया सैन्य उपलब्धियों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को शनिवार को एक नई पहचान मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved