img-fluid

भयंकर रेतीले तूफान की चेतावनी, 20 राज्यों के लिए 48 घंटे का अलर्ट

May 31, 2026

नई दिल्ली। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 2 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। राजस्थान के मरुस्थल से उठने वाली रेतीली हवाएं कई राज्यों में लोगों को परेशान कर सकती हैं। 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

IMD के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून 4 जून तक केरलम में एंट्री कर सकता है। वहीं इस साल मानसून में सामान्य 87 सेंटीमीटर से कम करीब 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। बिहार और उत्तर प्रदेश में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी राज्यों खासकर कृषि भूमि वाले राज्यों में सामान्य से कम बारिश होगी, जिससे किसानों का नुकसान हो सकता।


  • 1 जून को इन राज्यों में बारिश होगी
    IMD के अनुसार, कल एक जून दिन सोमवार को बिहार में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकता है। बारिश और ओलावृष्टि का भी अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड में भी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट रहेगा।

    2 जून को इन राज्यों में तूफान आएगा
    IMD के अनुसार, परसो 2 जून दिन मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में कई जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है।

    दिल्ली में 2 जून तक बादल छाए रहेंगे
    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज, कल और परसो बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 50-60 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के 6 दिन में 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के 4 दिन में 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी।

    5 जून तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल
    IMD के अनुसार, 3 से 5 जून के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में गरज चमक के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

    Share:

  • नासिक के तीन प्रमुख धार्मिक ट्रस्टों के प्रशासनिक अधिकार हस्तांतरित किए महाराष्ट्र सरकार ने

    Sun May 31 , 2026
    नासिक । महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने नासिक के तीन प्रमुख धार्मिक ट्रस्टों (Three major Religious Trusts in Nashik) के प्रशासनिक अधिकार हस्तांतरित किए (Transfered administrative Rights) । राज्य के विधि एवं न्याय विभाग द्वारा 29 मई 2026 को जारी असाधारण राजपत्र के माध्यम से इन ट्रस्टों के प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकार धर्मादाय आयुक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved