img-fluid

नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए 5 लोग कूदे, लड़की बच गई लेकिन पांचों लोगों की हो गई मौत

May 31, 2026

कुरनूल। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल (Kurnool) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की तुंगभद्रा नदी में एक लड़की को बचाने के चक्कर में पांच लोग नदी में कूद पड़े। इस दौरान पांचों लोगों की मौत हो गई लेकिन लड़की की जान बच गई। इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

क्या है पूरा मामला?
कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में एक लड़की गिर गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की नाबालिग थी। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4.30 बजे नाबालिग लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई और नदी में डूबने लगी।लड़की को बचाने के लिए पांच लोग नदी में कूद गए लेकिन वह डूब गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि लड़की की जान को बचा लिया गया। मृतकों के बारे में जानकारी मिली है कि वह आस-पास के गांव के रहने वाले थे।


  • जो पांच लोग डूबे हैं, उन्हें ढूंढने के लिए स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की मदद ली है और सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में इस बात की चर्चा है कि जान बचाने की कोशिश करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई और लड़की की जान बच गई।

    बता दें कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब नदी में जान बचाने के लिए कूदे लोग अपनी जान गंवा बैठे। लेकिन ये मामला इसलिए भी हैरान करने वाला है कि जिसकी जान बचाने के लिए पांच लोगो कूदे, उस बच्ची की जान बच गई लेकिन जान बचाने के लिए कूदने वाले पांचों लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है और मृतकों के परिजनों के बीच शोक का माहौल है। लोग मृतकों के परिजनों के लिए संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

    Share:

  • अभिषेक बनर्जी को पीटने वाले कौन? पुलिस ने जिसे किया अरेस्ट, उसका TMC विधायक से निकला लिंक

    Sun May 31 , 2026
    नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हुए हमले की जांच में एक नया और बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. दरअसल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर शनिवार (30 मई, 2026) को हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved