img-fluid

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने

May 31, 2026


रांची/नई दिल्ली । टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले (Attack on TMC MP Abhishek Banerjee) की भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने कड़ी निंदा की (Several BJP and NDA Leaders strongly Condemned) । दूसरी तरफ, सोनारपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर छह स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस हमले को अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से नहीं दिया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक विरोध का सामना तर्क, संवाद और जनमत के माध्यम से किया जाना चाहिए। सोरेन ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए राजनीतिक रूप से प्रेरित हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहें तो झारखंड सरकार अभिषेक बनर्जी के सुरक्षित और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करने के लिए तैयार है।

    अभिषेक बनर्जी पर हुए इस हमले की भाजपा और अन्य एनडीए सहयोगियों ने भी निंदा की है, हालांकि साथ ही राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठाए हैं : केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा इस तरह के गैर-लोकतांत्रिक तरीकों का समर्थन नहीं करती है। लेकिन उन्होंने अभिषेक बनर्जी के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए कहा कि जनता अब उनके ही बयानों का नतीजा उन्हें भुगतने पर मजबूर कर रही है।

    भाजपा नेता दिलीप घोष ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, परंतु उन्होंने यह भी जोड़ा कि पिछले 15 वर्षों से राज्य की जनता परेशान है और यह आक्रोश उसी का नतीजा है। जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना की और मांग की कि सांसद पर अंडे फेंकने और मारपीट करने वाले सभी उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    उल्लेखनीय है कि शनिवार को अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाते हुए उनके काफिले पर पथराव किया और अंडे फेंके। इस धक्का-मुक्की में अभिषेक बनर्जी को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

    Sun May 31 , 2026
    कोलकाता । अभिषेक बनर्जी के बाद (After Abhishek Banerjee) पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ (TMC MP Kalyan Banerjee attacked in West Bengal) । सांसद कल्याण बनर्जी चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट की। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved