img-fluid

उत्तराखंड देश का छठा पूरी तरह साक्षर राज्य बना, जानें साक्षरता दर

July 09, 2026

डेस्क: उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है. उत्तराखंड का नाम देश के साक्षर राज्यों की सूची में दर्ज हो गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और ‘ULLAS’ (समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ) कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड को देश के छठे पूरी तरह साक्षर राज्य के तौर पर चिन्हित किया गया है. ये जानकारी प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने दी है. अधिकारियों ने बताया किकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा तय किए गए वयस्क साक्षरता के मानकों को पूरा करने के बाद राज्य ने यह अहम उपलब्धि हासिल की है. अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड की साक्षरता दर अभी 98 फीसदी से ज्यादा है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा तय किए गए वयस्क साक्षरता के मानकों को पूरा करने के बाद उत्तराखंड को देश के छठे पूरी तरह से साक्षर राज्य के तौर पर चिन्हित किया गया है. इससे पहले इस सूची में अन्य पांच राज्य भी शामिल हैं. इसमें मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं. यानी इन 5 राज्यों ने पहले ही पूर्ण साक्षरता का दर्जा हासिल कर लिया था.


  • उत्तराखंड को देश के छठे पूरी तरह से साक्षर राज्य के तौर पर चिन्हित करने के बाद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने राज्य को पूरी तरह साक्षर घोषित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए एक “मील का पत्थर” बताया है.उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में सरकार की लगातार कोशिशों के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी ने अहम भूमिका निभाई.

    राज्य के लोगों को बधाई देते हुए धामी ने कहा कि इस तरह की सामूहिक कोशिशें 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेंगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, सतत शिक्षा और जीवन कौशल हर नागरिक तक पहुंचें.

    Share:

  • इंदौर में चलती बस में लगी आग: टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को उतारा गया

    Thu Jul 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स (Jai Ambe Travels) की बस (Bus) में अचानक आग (Fire) लग गई। हादसा शिप्रा थाने के सामने हुआ। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved