img-fluid

क्या लोन न चुकाने पर ब्लॉक हो सकता है मोबाइल नंबर? जानिए सच्चाई

July 12, 2026

नई दिल्ली: अगर आपने किसी बैंक या NBFC से लोन लिया है और किसी वजह से आपकी EMI समय पर नहीं भर पाई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर ऐसे संदेश वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति लोन की EMI नहीं चुकाता है, तो बैंक उसका मोबाइल नंबर बंद करवा सकता है.

जानना जरूरी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऐसा कोई नियम नहीं है, जो बैंक या किसी लाइसेंस प्राप्त लोन देने वाली संस्था को यह अधिकार देता हो कि वह EMI न भरने पर ग्राहक का मोबाइल नंबर बंद करवा दे.

बैंक आपके बकाया लोन की याद दिला सकता है. वह फोन, SMS, ईमेल या नोटिस भेज सकता है. अगर लोन लंबे समय तक बकाया रहता है, तो बैंक इसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को भी दे सकता है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है. जरूरत पड़ने पर बैंक कानून के अनुसार रिकवरी (वसूली) की प्रक्रिया भी शुरू कर सकता है. लेकिन बैंक किसी भी टेलीकॉम कंपनी को यह नहीं कह सकता कि वह आपका मोबाइल नंबर बंद कर दे. मोबाइल सर्विस टेलिकॉम नियमों के तहत चलती हैं. बैंक और NBFC के पास इन्हें बंद कराने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है.


  • RBI ने साफ निर्देश दिए हैं कि बैंक और उनकी रिकवरी एजेंसियां ग्राहकों से सम्मानजनक और कानूनी तरीके से ही वसूली करें. अगर कोई रिकवरी एजेंट ग्राहक को डराता है, धमकी देता है या गलत जानकारी देकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश करता है, तो यह RBI के Fair Practices Code के खिलाफ माना जाता है.

    इसका मतलब यह नहीं है कि EMI न भरने का कोई असर नहीं होगा. अगर आप समय पर किस्त नहीं चुकाते हैं, तो लेट फीस और पेनाल्टी लग सकती है. आपका CIBIL Score खराब हो सकता है. भविष्य में लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है. बैंक कानूनी प्रक्रिया के तहत रिकवरी शुरू कर सकता है. जरूरत पड़ने पर बैंक कोर्ट या अन्य कानूनी विकल्पों का सहारा ले सकता है. लेकिन मोबाइल नंबर ब्लॉक करना इन कानूनी कार्रवाइयों में शामिल नहीं है.

    अगर आपको कोई मैसेज या कॉल करके कहा जाए कि EMI नहीं भरने पर आपका मोबाइल नंबर बंद कर दिया जाएगा, तो घबराएं नहीं. सबसे पहले बैंक से लिखित जानकारी मांगें. बैंक के कस्टमर केयर या शिकायत निवारण से संपर्क करके इस दावे की पुष्टि करें. ऐसे मैसेज या कॉल का स्क्रीनशॉट या रिकॉर्ड भी संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत की जा सके.

    Share:

  • पटना के राजेंद्र नगर रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 6 घंटे बाद पाया गया काबू

    Sun Jul 12 , 2026
    पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर के रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 12 जुलाई 2026 दिन रविवार सुबह भीषण आग लग गयी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते उसने भवन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved