img-fluid

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति नहीं

July 14, 2026

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) में स्थित भोजशाला परिसर (Bhojshala Complex) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि भोजशाला साइट से सटी खुली जगह मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फिलहाल हम दोनों पक्षों के अधिकारों का ख्याल रखते हुए आवेदक पक्ष को एक ओपन स्पेस मुहैया कराने का निर्देश राज्य सरकार को देते हैं, ताकि वो 1 से 3 बजे के बीच नमाज अदा कर सकें। कोर्ट ने कहा कि इसकी व्यवस्था की जाए और प्रबंधन किया जाए।


  • धार भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, ASI, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस समेत अन्य हिंदू पक्षकारों को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज के लिए भोजशाला कॉम्प्लेक्स के पास एक अलग खुली जगह दी जानी चाहिए। अब भोजशाला मामले में तीन हफ्ते बाद सुनवाई होगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने और क्या कहा?

    • भोजशाला परिसर के भीतर शुक्रवार को नमाज़ अदा करने पर लगी रोक फिलहाल लागू रहेगी।
    • सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
    • हालांकि, हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज़ अदा करने के लिए भोजशाला परिसर के पास एक अलग स्थान (नामित क्षेत्र) आवंटित करने के आदेश दिए गए हैं।
    • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) बिना पूर्व अनुमति के परिसर में कोई भी ढांचागत या संरचनात्मक बदलाव नहीं करेगा।
    • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस चरण में ऐसा कोई कदम न उठाया जाए जिससे कानून-व्यवस्था में कोई व्यवधान या गड़बड़ी पैदा हो।
    • दोनों पक्षों को इस संवेदनशील मामले में संयम बरतने की सलाह दी गई है।

    Share:

  • 'होर्मुज में जहाजों पर हमले तुरंत रोके जाएं', भारत ने ईरान के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा विरोध

    Tue Jul 14 , 2026
    नई दिल्ली। भारत ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर ईरान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान दूतावास के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) को तलब करके 2 व्यापारिक जहाजों पर हुए मिसाइल हमले पर भारत की कड़ी आपत्ति जताई है। इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved