img-fluid

Maharashtra: क्‍या भारी बारिश से बह गया उल्हास नदी पर बन रहा बुलेट ट्रेन का पुल? अधिकारियों ने बताई सच्‍चाई

July 16, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane district) में भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project) से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि उल्हास नदी (Ulhas River) पर बन रहा बुलेट ट्रेन का पुल (Bridge) बारिश में बह गया। हालांकि, परियोजना का संचालन कर रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

NHSRCL ने बुधवार को जारी बयान में स्पष्ट किया कि भारी बारिश और उल्हास नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण केवल निर्माण कार्य के लिए बनाया गया अस्थायी एक्सेस मार्ग प्रभावित हुआ है। यह मार्ग मजदूरों, मशीनों और निर्माण सामग्री की आवाजाही के लिए बनाया गया था और इसका मुख्य पुल की संरचना से कोई संबंध नहीं है।


  • अधिकारियों ने कहा कि स्थायी पुल पूरी तरह सुरक्षित है और उसके डिजाइन, गुणवत्ता या निर्माण कार्य पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा है। परियोजना के सभी निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार जारी हैं।

    दरअसल, पिछले सप्ताह ठाणे जिले में हुई तेज बारिश के चलते उल्हास नदी उफान पर आ गई थी, जिससे आसपास के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि निर्माणाधीन पुल बह गया है। NHSRCL ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि प्रभावित संरचना केवल अस्थायी निर्माण मार्ग थी, न कि बुलेट ट्रेन का मुख्य पुल।

    गौरतलब है कि 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। NHSRCL ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। संस्था के अनुसार, परियोजना पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है और ठाणे सहित सभी निर्माण स्थलों पर कार्य सामान्य रूप से जारी है।

    Share:

  • ट्रंप का बड़ा फैसला : अमेरिकी सेना ईरान में घुसने की तैयारी में, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू...

    Thu Jul 16 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान (Iran) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (military action) को और बड़ा करने पर विचार कर रहे हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अपने वरिष्ठ सलाहकारों से कई दिनों तक जानकारी लेने के बाद ट्रंप इस दिशा में झुकाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved