img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

July 16, 2026


अहमदाबाद / पुरी / नई दिल्ली । भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर (On the occasion of Lord Jagannath’s Rath Yatra) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृहमंत्री अमित शाह (President Droupadi Murmu and Home Minister Amit Shah) ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं (Extended their best wishes to the People of the Country) ।


  • आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर आज देश भर में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह, परंपरा और भक्तिमय माहौल के साथ प्रारंभ हो गई। महाप्रभु की रथयात्रा के शुभारंभ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर बधाई संदेश में लिखा कि भक्तों और भगवान के मिलन का यह भावपूर्ण अवसर अद्वितीय होता है।

    गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तड़के सुबह सपरिवार पहुंचकर मंगला आरती में भाग लिया। अहमदाबाद के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह चार बजे पारंपरिक मंगला आरती आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपरिवार पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से भगवान के रथ का मार्ग साफ करने की सदियों पुरानी ‘पहिंद विधि’ की रस्म अदा की। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के भव्य रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। सुरक्षा के लिहाज से पूरे 16 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 31 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी, 3,700 सीसीटीवी कैमरे और 100 ड्रोन तैनात किए गए हैं।

    ओडिशा के पुरी में कल देर रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश और जलभराव के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बारिश के बीच महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे । प्रशासन ने तीनों रथों को उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर अंतिम चरण की तैयारियां पूरी कर लीं । इस विशेष मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन कार्यालय में एक एडवांस्ड डिजिटल हुंडी ‘समर्पण’ का उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था के तहत अब दुनिया भर के श्रद्धालु यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और व्हाट्सएप के माध्यम से मंदिर के विकास के लिए आसानी से डिजिटल दान कर सकेंगे।

    केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान व मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी और प्रार्थना की कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से राष्ट्र में समरसता, सेवा और सुख-शांति का विस्तार हो।

    Share:

  • आषाढ़ी बीज पर कच्छी समुदाय को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Thu Jul 16 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आषाढ़ी बीज पर (On Ashadhi Beej) कच्छी समुदाय को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं (Extended New Year Greetings and best wishes to Kutchhi Community) । प्रधानमंत्री ने एक पारंपरिक कच्छी कहावत भी शेयर की, जो अपनी मातृभूमि के साथ समुदाय के गहरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved