img-fluid

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी

July 18, 2026

नई दिल्ली: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल ने मेडिकल जांच रिपोर्ट की कॉपी देने से इनकार कर दिया और वांगचुक की निगरानी कर रहे नियमित डॉक्टरों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई.

पत्र में कहा गया कि वांगचुक का पोटेशियम स्तर 4.3 से घटकर 2.9 हो गया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है. पारदर्शिता की कमी का हवाला देते हुए उन्होंने बेहतर इलाज के लिए दूसरे मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित करने और जल्द डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है. इस बीच, अस्पताल और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

पत्र में कहा गया है कि शनिवार सुबह अस्पताल की मेडिकल टीम ने बताया कि सोनम वांगचुक का पोटेशियम स्तर घटकर 2.9 रह गया है, जबकि 17 जुलाई की शाम 4:16 बजे हुई जांच में यह 4.3 था. इस अचानक आई गिरावट पर भी सवाल उठाए गए हैं.


  • गीतांजलि डी. अंगमो ने आरोप लगाया कि उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सोनम वांगचुक की मेडिकल जांच रिपोर्ट की डिजिटल और हार्ड कॉपी मांगी थी, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 दिनों से वांगचुक की सेहत पर नजर रखने वाले नियमित डॉक्टरों को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई.

    पत्र में कहा गया है कि पारदर्शिता की कमी और मेडिकल जानकारी साझा नहीं किए जाने के कारण परिवार का अस्पताल पर भरोसा कम हो गया है. ऐसे में वांगचुक को बेहतर इलाज और सटीक मेडिकल जांच के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. इसके लिए अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने का अनुरोध किया गया है.

    सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद जंतर-मंतर, अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. कई जगह बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई.

    Share:

  • अभिनय के जरिए एएसपी प्रशांत चौबे ने दिया नशामुक्ति का संदेश, सोशल मीडिया पर वीडियो की हो रही सराहना

    Sat Jul 18 , 2026
    सीहोर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के तहत सीहोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे का एक प्रेरणादायी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में विदिशा से सीहोर स्थानांतरित होकर आए एएसपी प्रशांत चौबे ने अभिनय के माध्यम से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved