img-fluid

अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

July 18, 2026

अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में आग लगी, इसके बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटक से धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कई मीटर ऊपर उठा धुएं का गुबार
पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद धुएं का गुबार कई सौ मीटर ऊपर तक गया, जिसे कुछ किलोमीटर दूर से भी देखा गया। इस फैक्टरी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।


  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
    यह हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा गया, ‘दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है। PMNRF से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे’।

    Share:

  • स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sat Jul 18 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम (Skyroot Aerospace Team) को विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर (On successful launch of Vikram-1) बधाई दी (Congratulated) । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत को दिखाती है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved