
कोलकाता। ममता बनर्जी की पार्टी TMC के सांसद कल्याण बनर्जी को झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब इस मानसून सेशन की कार्यवाही में कल्याण बनर्जी सदन में जाकर भाग नहीं ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि काकोली घोष और सायोनी घोष के लिए कथित रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है, इसीलिए कल्याण बनर्जी को पूरे सेशन के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में TMC सांसद कल्याण बनर्जी को सेशन की बाकी अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया और इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। अध्यक्षता कर रहे TDP के KP कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी ने बताया कि स्पीकर को महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर कल्याण बनर्जी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी।
इससे पहले, विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व साथियों और NCPI सांसदों के साथ बहस हो गई थी। इस बहस में कल्याण बनर्जी के साथ Nationalist Citizens Party of India के सदस्यों में शताब्दी रॉय, मिताली बाग और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस तीखी बहस की वजह क्या थी।
बाद में, NCPI के सांसद- जिनमें मिताली बाग और काकोली घोष भी शामिल थीं। उनके साथ कुछ अन्य सदस्य इस मामले को उठाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने उनके चैंबर में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, स्पीकर ने NCPI से घटना के बारे में लिखित शिकायत देने को कहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved