
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर से 20 जुलाई को आयोजित ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। इसे लेकर राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और पूछा कि छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?
अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी ने लिखा, “मैं 20 जुलाई, 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। किसी भी लोकतंत्र के लिए शांतिपूर्ण विरोध बहुत जरूरी है। इस तरह की बर्बर हिंसा हर नियम को तोड़ती है और इसने देश को आक्रोशित कर दिया है। हमारे देश का भविष्य युवा और छात्र जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनी जाएगी।”
छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? pic.twitter.com/NDwfka1UqO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2026
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved