img-fluid

थाने में पुजारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, POCSO आरोपी के बेटे ने कहा- दबाव में पिता ने उठाया कदम

August 11, 2026

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के झांसी (Jhansi)से एक बेहद सनसनीखेज मामला (Sensational case)सामने आया है जहां 62 वर्षीय पुजारी(62-year-old priest) की थाने के बाथरूम में मौत हो गई। पुजारी पर नौ साल की बच्ची से छेड़खानी का आरोप था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सोमवार सुबह थाने के बाथरूम में उन्हें फंदे पर लटका पाया गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के बेटे ने पिता को साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

मामला गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव सिंगार का है। यहां रहने वाले राजेंद्र प्रसाद दुबे मंदिर में पुजारी थे। उनके खिलाफ नौ साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस रविवार को उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाई थी। रात में उनसे पूछताछ की गई। सोमवार सुबह वह थाने के बाथरूम में गए लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। पुलिसकर्मियों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने बाथरूम के अंदर देखा। वहां राजेंद्र प्रसाद फंदे पर लटके मिले।

पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक पुलिस सुबह करीब साढ़े आठ बजे राजेंद्र प्रसाद को लेकर पहुंची थी। उनके गले पर फंदे के निशान पाए गए थे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन करीब साढ़े दस बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाने के परिसर में बने टॉयलेट में पॉक्सो और छेड़खानी के आरोपी ने फंदा लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

घटना के बाद मृतक के बेटे विनय दुबे ने पुलिस और गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके परिवार को गांव से बाहर करने और मंदिर से हटाने की कोशिश की जा रही थी। विनय के मुताबिक उसके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाया गया था और वह इस दबाव को सहन नहीं कर सके। परिवार का दावा है कि मंदिर से हटाने की कथित साजिश के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई। बेटे ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराने की बात भी कही है।


  • घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार और सीओ पीयूष पांडेय समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थाने के अंदर हिरासत में लिए गए एक आरोपी की मौत होने से पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान थाने में आरोपी की निगरानी से लेकर घटना से पहले की पूरी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सकती है।

    पुजारी की मौत के बाद गांव में भी तनाव की स्थिति बन गई। परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। हालात को देखते हुए गांव में पीएसी की तैनाती की गई। हालांकि दिन के दौरान स्थिति सामान्य बताई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही मौत से जुड़े सभी पहलुओं और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • गन्ने से पेट्रोल या चीनी? बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, 30 लाख टन चीनी का गणित

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। देश(Country) में चीनी(Sugar) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सरकार (Government)की चिंता बढ़ा दी है। घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार गन्ने से एथेनॉल(Ethanol) बनाने पर रोक या इसकी मात्रा सीमित करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved