
लखनऊ। यूपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना, खोवा पर बैन लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 में स्पष्ट है कि दूध एवं दूध उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री उनकी मौलिक प्रकृति में किया जाना चाहिए।
आदेश में ये भी कहा गया कि यूपी के कई जिलों में दूध एवं दूध उत्पादों का निरीक्षण किया गया है, जिसमें पाया गया कि नमूनों में तमाम चीजों की मिलावट की गई। कई जिलों में दूध और दूध उत्पादों में रिफाइण्ड तेल एवं वसा, सोयाबीन एवं उसके उत्पाद, टेल्कम पाउडर, डिटर्जेन्ट, टाइटेनियम डाइऑक्साइड, लिक्विड ग्लूकोज, सेफोलाइट, रानीपॉल, टीनोपॉल, हाइड्रोजन परॉक्साइड, विभिन्न न्यूट्रीलाइजर, एवं अन्य चीजों की मिलावट की गई। ऐसे में इस तरह की तमाम मिलावट करके दूध और दूध उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। ऐसे में इन चीजों पर रोक लगाना खाद्य सुरक्षा आयुक्त का एक प्रमुख दायित्व है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved