
डेस्क: साउथ फिल्मों के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन ने एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है. नेशनल विनिंग अवार्ड एक्टर को फोर्ब्स इंडिया शोस्टॉपर्स 2026 की लिस्ट में जगह मिली है. उनके अलावा राम चरण को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है. तेलुगू सिनेमा के इन दो पॉपुलर पर्सनालिटीज को ही ये स्थान मिला है. अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं और उनकी फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते आए हैं. लेकिन पुष्पा 2 फिल्म के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में देखने को मिली. अब उन्हें फोर्ब्स ने भी सम्मानित किया है.
इस लिस्ट में आमिर खान, अभिषेक बनर्जी, आदित्य धर, अहान पांडे, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना, अमिताभ बच्चन, अनीत पड्डा, ए आर रहमान, बॉबी देओल भूमि पेडनेकर, दिलजीत दोसांझ, जयदीप अहलावत, ईशान खट्टर, हुमा कुरैशी, कल्याणी प्रियदर्शन, कोंकणा सेन शर्मा, लक्ष्य लालवानी, मामूट्टी, मोहनलाल, प्रीतम, रजनीकांत, रणवीर सिंह, रसिका दुग्गल, रानी मुखर्जी, शैफाली शाह, श्रेया घोषाल, स्मृति मंधाना, सुनिधि चौहान, तृप्ति डिमरी, विकी कौशल और जाकिर खान का नाम शामिल है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved