
डेस्क: जिस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है, उसमें अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी शामिल है. पिक्चर का जब काम चल रहा था, तब कहा जा रहा था कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से नुकसान हो सकता है. पर जैसे ही मलयालम फिल्म रिलीज हुई, तो वो टेंशन भी पूरी तरह खत्म हो गई. क्योंकि मोहनलाल की पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. खैर, अब अजय देवगन अपनी फिल्म लाने की तैयारी में है, जिसके लिए एक्टर को तगड़ी फीस मिल रही है. पिछले दो फिल्मों को लीड करने के बाद अब एक्टर फिर से वापसी कर रहे हैं. इस बार पिक्चर में तबू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, प्रकाश राज शामिल है. ऐसी चर्चा है कि पिक्चर के लिए अजय देवगन ने 18 करोड़ चार्ज किए हैं.
हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के टाइटल का खुलासा हुआ. ऐसी चर्चा है कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के साथ ही यह फ्रेंचाइजी खत्म हो जाएगी. दर्शक तीसरी बार अजय को विजय सलगांवकर के रोल में देखेंगे. इसी बीच टाइम्स नाऊ पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अपने रोल के लिए उन्हें 18 से 22 करोड़ रुपये मिले हैं. जो कि काफी ज्यादा है. वहीं, एक्टर के साथ नंदिनी सलगांवकर का किरदार भी लौटा है, जिस रोल को श्रिया सरन कर रही हैं.
विजय सलगांवकर की पत्नी नंदिनी सलगांवकर का किरदार निभा रहीं श्रिया सरन का भी फिल्म से लुक सामने आ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को इस रोल के लिए 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये की फीस मिली है. जबकि, इशिता दत्ता ने अजय और श्रिया की ऑन-स्क्रीन बेटी अंजू सलगांवकर का किरदार निभाती दिखेंगी. जिन्होंने पहले दो पार्ट्स में भी सबको अपने परफॉर्मेंस से इम्प्रेस किया है. इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट से ही जुड़ी इस एक्ट्रेस ने 50 लाख से 80 लाख रुपये लिए हैं. रजत कपूर भी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में महेश देशमुख का किरदार निभाते दिखेंगे. चर्चा है कि उन्होंने 40 लाख से 70 लाख रुपये इस पिक्चर के लिए चार्ज किए हैं.
दरअसल प्रकाश राज भी ‘दृश्यम 3’ का अहम हिस्सा हैं. एक्टर इस बार इंद्रजीत शेट्टी का किरदार निभा रहे हैं. इस बार राजवीर सिंह तोमर के किरदार में जयदीप अहलावत दिखने वाले हैं. फिलहाल बाकी एक्टर्स की फीस का खुलासा हो गया है, प्रकाश राज और जयदीप भी करोड़ों वसूल रहे हैं. पर आंकड़ों के बारे में पता नहीं लग पाया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved