img-fluid

अयोध्या राम मंदिर को 4 करोड़ का चेक, खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये; बाउंस होने के बाद महिला को नोटिस की तैयारी

August 31, 2026

अयोध्या। राम मंदिर (Ayodhya) से जुड़े कर्मियों की सुविधाओं के लिए चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु (Female devotee) की ओर से दिए गए चार करोड़ रुपये के चेक का भुगतान नहीं हो सका। बैंक (Banks) में चेक जमा होने के बाद पता चला कि चेक जारी करने वाले खाते में महज तीन रुपये की राशि थी। चेक अनादरित होने के बाद अब बैंक की ओर से महिला को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

बताया गया है कि महिला श्रद्धालु ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कर्मियों की सुविधाओं के लिए चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर के लिए 10 हजार रुपये का अलग दान भी किया था।


  • चार करोड़ देने से पहले रखी थी शर्त

    जानकारी के मुताबिक, महिला श्रद्धालु चाहती थीं कि चार करोड़ रुपये की राशि विशेष रूप से मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं पर खर्च की जाए। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन मांगा था। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से ऐसा कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया।

    इसके बाद चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में लगाया गया, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। बैंकिंग प्रक्रिया के तहत चेक बाउंस होने के बाद खाताधारक को इसकी सूचना दी जाती है। अब बैंक महिला को नोटिस भेजकर पर्याप्त धनराशि नहीं होने और चेक जारी करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांग सकता है।

    चेक बाउंस होने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान

    चार करोड़ रुपये जैसी बड़ी राशि का चेक अनादरित होने के कारण बैंक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। चेक बाउंस होने की परिस्थितियों में संबंधित कानून के तहत आगे कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। हालांकि फिलहाल बैंक की ओर से नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

    दूसरी ओर, ट्रस्ट की ओर से भी महिला श्रद्धालु से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। ट्रस्ट की ओर से अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    पहले भी बाउंस हुए थे करोड़ों के चेक

    राम मंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चलाए गए निधि समर्पण अभियान के दौरान 45 दिनों में करीब 3,500 करोड़ रुपये की सहयोग राशि जुटाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने चेक के माध्यम से भी योगदान दिया था।

    उस अभियान के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के चेक तकनीकी कारणों से बाउंस हो गए थे। बाद में अधिकांश चेक दोबारा जमा कराकर उनकी राशि प्राप्त कर ली गई थी। हालांकि करीब 22 करोड़ रुपये के चेक की राशि की रिकवरी बाकी बताई गई थी।

    हर महीने करोड़ों का दान

    राम मंदिर में रामलला के लिए अलग-अलग माध्यमों से हर महीने करीब 3 से 4 करोड़ रुपये का दान आने की जानकारी है। इसमें नकद के अलावा ऑनलाइन और चेक से मिलने वाली राशि भी शामिल है। बताया जाता है कि हर महीने लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये का दान चेक के जरिए प्राप्त होता है।

    चार करोड़ रुपये के इस चेक के बाउंस होने के बाद बड़ी रकम वाले चेक स्वीकार करने, उन्हें बैंक में जमा कराने और क्लियरिंग प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर बढ़ सकता है। हालांकि, इस मामले में ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

    Share:

  • राजनीतिक पार्टियों को गुमनाम नकद चंदे पर उठे सवाल, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

    Mon Aug 31 , 2026
    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार को आयकर अधिनियम (Income Tax Act) के उस प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका (Petition) पर सुनवाई करेगा, जिसके तहत राजनीतिक दल (political parties) 2,000 रुपये से कम का गुमनाम नकद चंदा (Anonymous cash donation) प्राप्त कर सकते हैं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved