img-fluid

मुंबई में लखपति दीदियों के साथ संवाद किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

September 03, 2026


मुंबई । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मुंबई में लखपति दीदियों के साथ संवाद किया (Interacted with ‘Lakhpati Didis’ in Mumbai) । उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी।


  • शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “बहनों से कनेक्शन भी दिल का, कन्वर्सेशन भी दिल से। आज मुंबई में लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूह    की बहनों के साथ संवाद किया। बैंक लोन, कागजी प्रक्रिया सहित उनकी परेशानियां समझीं और अब बैंकरों के साथ बैठकर इनका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।” शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा, “आज का दिन हमारे लिए सौभाग्य का दिन है। हम स्वयं सहायता दीदियों के साथ आज चर्चा कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाना है। अभी तक 2 करोड़ दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं और बाकी दीदियां भी लखपति बनें, इसका अभियान लगातार जारी है।”

    उन्होंने कहा कि लखपति दीदी बनने के लिए बिजनेस चाहिए और उसके लिए लोन चाहिए, इसमें बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज हमने अपनी दीदियों के साथ चर्चा की। दीदियों ने बैंक से लोन मिलने की प्रशंसा भी की, लेकिन कठिनाइयों को भी बताया है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज मुंबई में बैंकर्स की बैठक है। उस बैठक में बैंकर्स के साथ इन कठिनाइयों को रखकर इनका समाधान ढूंढेंगे। दीदियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन बनाई जाएगी। जिनको बैंक से लोन लेने में तकलीफ होती है, दिक्कत आती है, वे उस हेल्पलाइन पर अपनी समस्याएं बताएंगी तो उसका समाधान करने का तत्काल प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी दीदियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

    बता दें कि लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक घरेलू आय को बढ़ाकर कम से कम 1,00,000 रुपए या उससे अधिक करना है। यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत चलाई जा रही है।

    Share:

  • Yashvir Singh Replaces Neeraj Chopra in Team; 77 Athletes Selected

    Thu Sep 3 , 2026
    New Delhi: Neeraj Chopra will miss the Asian Games due to an injury, and Yashvir Singh—a Commonwealth Games bronze medalist—has been selected to replace him. The Athletics Federation of India (AFI) announced a 77-member Indian track and field squad on Thursday; long-distance athlete Abhishek Pal was excluded from the team after receiving a notice regarding […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved