
नई दिल्ली । दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर (Outside the Parliament Street Police Station in Delhi) सीजेपी ने जमकर प्रदर्शन किया (CJP staged massive Protest) । इस प्रदर्शन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए।
प्रदर्शन में पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सरकार को दलितों, कमजोर वर्ग, गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों से इतनी नफरत क्यों है? क्या वे संविधान और लोकतंत्र से ऊपर हैं? उन्होंने खुद को संविधान से ऊपर मान लिया है। वे हमेशा बेटियों पर अत्याचार करते हैं, चाहे वह मणिपुर की बेटी हो या दिल्ली की। उनके गुंडे कहते हैं, ‘मैं मंत्री के साथ हूं, मंत्री मेरा भाई है। मैंने किसी को पीटा है, 62 टांके आए हैं, और फिर मारूंगा।’ क्या आप इसे आतंकवादियों का देश बनाना चाहते हैं? फिर कोई भी बच्ची घर से बाहर नहीं निकल पाएगी।”
इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पहली बात, इस एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट जोड़ा गया है। दूसरी बात, इसमें आईपीसी की धारा 308 के अलावा, 308 के अलावा 307 जोड़ने के लिए मेडिकल ओपिनियन ली जा रही है। मेडिकल ओपिनियन के लिए डॉक्टरों से बात करना जरूरी है, आज राजपत्रित अवकाश होने के कारण डॉक्टर अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आज के अंदर ही वे इसे फाइनल कर देंगे।” अक्षय लाकड़ा ने बताया कि निशु ने खुद भी एक अलग शिकायत दी है, क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए रेप की धमकी दी गई थी और दिल्ली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। तीसरी बात, दिल्ली पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिस पॉडकास्ट वीडियो से यह पूरा मुद्दा उठा है, उसके हिंदी और अंग्रेजी ट्रांसलेशन, ट्रांसक्रिप्ट के जरिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के वकील ऋषभ यहां आकर दे गए हैं।
उन्होंने कहा, “गिरफ्तारी को लेकर हमारी मुख्य मांग है, लेकिन आरोपी अभी दिल्ली में नहीं है। दिल्ली पुलिस उसे लाएगी, यह दूसरा पहलू है। हमारी मांग है कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाए और हमें अतिरिक्त एफआईआर की कॉपी दी जाए। यह हमारी मुख्य मांग होगी। डीसीपी नई दिल्ली जोन-2 मौके पर मौजूद हैं, निशु के पिता भी अंदर हैं। रेप की धमकी को लेकर हम अभी शिकायत दे रहे हैं और इस पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, जिन लोगों ने उकसाया और रेप की धमकी दी, उन पर पहले कार्रवाई की मांग करते हैं।”
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से कहा कि जंतर-मंतर पर जब उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, तब वहां हिंसा हुई। उन्होंने कहा, “ये लोग इतने समय से दिल्ली में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं, ये हमारी समझ से परे है। दिल्ली पुलिस बार-बार कह रही थी कि जंतर-मंतर पर 2,800 से ज्यादा घोर अपराधियों की पहचान की गई तो आप उन लोगों को ये छूट क्यों देना चाह रहे हैं? हमने कहा कि उन 2,800 अपराधियों की पहचान की जाए और यदि उन्होंने कोई संगीन अपराध किया है तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई करें, जेल में डालें। क्या कानून व्यवस्था दिल्ली में इतनी दुर्बल हो गई है? दिल्ली पुलिस को जवाब देना चाहिए।” सौरव दास ने कहा कि वे आज इसलिए आए हैं क्योंकि उस घटना के बाद से अब तक दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वे पहले दिन से छात्रों के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved