img-fluid

केरल : हाईवे पर लॉरी से कार की भीषण टक्कर, 8 युवकों की मौके पर ही मौत…

September 05, 2026

तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) के मध्य हिस्से में स्थित त्रिशूर (Thrissur) जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Tragic road accident) हुआ। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu) के छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसा कब और कैसे हुआ?
पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। युवक जिस कार में सफर कर रहे थे, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा यहां के पास कैपामंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुआ। ट्रक राजमार्ग पर खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


  • कार से शव कैसे निकाले गए?
    स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी इसमें मदद की। बचाव अभियान के दौरान सभी युवकों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।

    क्या सभी मृतक तमिलनाडु के छात्र थे?
    हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का नंबर दर्ज था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।

    Share:

  • नेपाल के फ्लैश फ्लड पर मुआवजे की मांग, भारत ने दिया जवाब, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्‍या कहा ?

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में फ्लैश फ्लड (Flash flood) से हुई भारी तबाही के बाद जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी और मुआवजे (Compensation) को लेकर बहस तेज हो गई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल (Foreign Minister Shishir Khanal) ने कहा था कि देश का ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन लगभग शून्य है, इसके बावजूद उसे जलवायु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved