img-fluid

Mumbai : गोरेगांव ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे पर्यटक बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

September 05, 2026

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार शाम एक पर्यटक बस (Tourist bus) में अचानक आग (Fire) लग गई. हादसा गोरेगांव ईस्ट मेट्रो स्टेशन (Goregaon East Metro Station) के नीचे हुआ. आग लगते ही बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना के वक्त बस गुजरात की ओर जा रही थी. राहत की बात रही कि बस में सवार सभी पांच यात्री और ड्राइवर सुरक्षित हैं. हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 6.15 बजे चेकनाका सिग्नल के पास हुई. यह जगह ओबेरॉय गार्डन सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे है. आग लगने वाली बस की पहचान महादेव ट्रैवलर के रूप में हुई है. इसका रजिस्ट्रेशन नंबर MJ 01 AN 1695 बताया गया है. बस में पांच यात्री सवार थे. ड्राइवर निजार कपाड़िया भी बस में मौजूद थे।


  • किडनी इंफेक्शन के बाद अन्ना हजारे का हेल्थ अपडेट
    अचानक बस में आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. मौके से सामने आए वीडियो में बस धू-धूकर जलती नजर आ रही है. आग से निकलता घना धुआं भी काफी दूर तक दिखाई दिया. घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची
    बस में आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा और मेट्रो प्रशासन की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद सड़क से जली हुई बस को हटाया गया. प्रभावित हिस्से को साफ किया गया. इसके बाद वहां ट्रैफिक फिर से शुरू हो गया।

    शुरुआती जांच में बस में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है. हालांकि अभी आग लगने का सही कारण साफ नहीं हुआ है. पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. अधिकारियों की ओर से बस की विस्तृत जांच की जाएगी. इसके बाद पता चलेगा कि आग किस वजह से लगी. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस और दमकल विभाग की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    Share:

  • BRICS Summit: 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी...

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान नई दिल्ली (New Delhi) में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी (NDMC) ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved