img-fluid

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

September 05, 2026


नई दिल्ली । एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के ख़िलाफ़(Against Essel Group Chairman Subhash Chandra) धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की (CBI registered FIR in Fraud Case) ।

  • सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन ने सुभाष चंद्रा सहित चार लोगों के ख़िलाफ़ एलआईसी हाउसिंग फ़ाइनेंस लिमिटेड के साथ लगभग 1,322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर सीबीआई ने आपराधिक साजिश, विश्वासघात से लेकर आपराधिक कदाचार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि चंद्रा ने लोन हासिल करने के लिए अपनी नेटवर्थ को कई गुना बढ़ाकर पेश किया था।

    एलआईसी का आरोप है कि सुभाष चंद्रा ने फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट जमा करके अपनी कंपनियों के लिए लोन लिया। बाद में नेटवर्थ सर्टिफिकेट से मुकर गए। सीबीआई ने सुभाष चंद्रा के अलावा पंकज सुरोलिया, अमिश पांड्या और राजीव ढोलकिया पर केस दर्ज किया है। चारों पर 2018 से 2026 के बीच धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। सुभाष चंद्रा जी मीडिया के मालिक एस्सेल ग्रुप के हेड हैं और जी एंटरटेनमेंट के पूर्व चेयरमैन हैं।

    Share:

  • 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन का बठिंडा में उद्घाटन किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने

    Sat Sep 5 , 2026
    चंडीगढ़ । ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन का बठिंडा में (Fourth season of ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ in Bathinda) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्घाटन किया (Chief Minister Bhagwant Singh Mann Inaugurated) । समारोह में गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला जैसे पंजाबी कलाकारों ने प्रस्तुति दी । जानकारी के अनुसार इस सीजन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved