img-fluid

सत्य निकेतन हादसे में इमारत के मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

September 07, 2026


नई दिल्ली । सत्य निकेतन हादसे में (In Satya Niketan incident) इमारत के मालिक हरिराम बंसल (Building owner Hariram Bansal) गिरफ्तार किए गए (Has been Arrested) ।


  • अधिकारियों ने बताया कि हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है। घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता नहीं था। लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थी। फिलहाल, भिवाड़ी से हरिराम को पकड़ा गया है। सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

    ‘हॉस्टल डेज’ नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यालय को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • सत्य निकेतन हादसे में एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर सहित पांच लोग निलंबित

    Mon Sep 7 , 2026
    नई दिल्ली । सत्य निकेतन हादसे में (In Satya Niketan incident) एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर सहित पांच लोग (Five People including MCD Deputy Commissioner) निलंबित (Suspended) । लापरवाही बरतने पर निलंबित किए गए कर्मचारियों में साउथ जोन के अधिकारी शामिल हैं। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved