img-fluid

PM मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

September 08, 2026

नई दिल्ली. पीएम मोदी (PM Modi) मंगलवार ( 8 सितंबर 2026) को गुजरात (Gujarat) और महाराष्ट्र (Maharashtra) का दौरा कने वाले हैं. सबसे पहले पीएम वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह शाम को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट ( GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी दोपहर लगभग 12 बजे वडोदरा पहुंचेंगे. इस दौरान वह वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ( WDF)के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनकी लंबाई 326 किलोमीटर है. इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है. पीएम मोदी वडोदरा के निवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ ही नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे.


  • इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण
    पीएम गुजरात में राज्य सरकार के कुल 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. केंद्र सरकार के 32,606 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) की 1840 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. NHI के अंतर्गत जिन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें NH-48 के वडोदरा-सूरत सेक्शन में तापी और नर्मदा नदी पर 907.39 करोड़ रुपए के खर्च से मुख्य पुल समेत इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क, 686.15 करोड़ रुपए के खर्च से कामरेज-चलथाण सेक्शन के 6 लेन कैरिजवे का काम और 187.11 करोड़ रुपए के खर्च से NH-53 पर आभवा, मिंढाला और खजोद जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर्स का निर्माण कार्य शामिल है. इसके अलावा, NH-48 पर कंडारी चौकड़ी और लुवारा पाटिया में 59.90 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा.

    नवसारी भी जाएंगे पीएम
    पीएम मोदी नवसारी के एरू पीएचक्यू में विकसित की गई कई सुविधाओं का भी लोकार्पण करेंगे. इसके दौरान IMD-GGIDC के दो विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसमें झघड़िया-कांटियाजळ पाइपलाइन का रेनोवेशन और सावली GGIDC में सड़क चौड़ीकरण और रिसर्फेसिंग के कार्य शामिल हैं. जलापूर्ति विभाग के तहत तापी जिले के सोनगढ़ क्षेत्र में 214.52 करोड़ रुपए के खर्च से 3 ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता (RWSS) पैकेज का लोकार्पण किया जाएगा.

    मुंबई भी जाएंगे पीएम मोदी
    पीएम मोदी मुंबई के न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा वह वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे वडोदरा, छोटा उदेपुर और अलीराजपुर जिलों के लोगों को लाभ होगा. साथ ही पीएम मोदी छोटा उदयपुर-धार प्रोजेक्ट के तहत बनी जोबाट-टांडा रोड नई रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह नई रेल लाइन अलीराजपुर के दूर-दराज और आदिवासी इलाकों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी. वह मंगलवार को 329 किलोमीटर लंबी और 9,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे. इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसर गेज कन्वर्जन और विश्वमित्री-दभोई दोहरीकरण प्रोजेक्ट शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स से यात्री और माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और गुजरात-मध्य प्रदेश के बीच संपर्क मजबूत होगा.

    Share:

  • 2047 के विजन पर PM मोदी का मंथन: राज्यमंत्रियों के साथ 3 घंटे चली मैराथन बैठक, कामकाज और सुधारों की समीक्षा

    Tue Sep 8 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वतंत्र प्रभार और अलग-अलग मंत्रालयों का काम संभाल रहे 12 से ज्यादा राज्यमंत्रियों (Ministers of State) के साथ बैठक की. यह बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई. बैठक तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली. इसमें मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज की जानकारी प्रधानमंत्री को दी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved